30/09/2023
खोज खबर बारा विशेष मौसम राजस्थान

अंता अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट लगाया: हफ्ते में तीन दिन हो रही सोनोग्राफी, मरीजों को मिली राहत

अंता कस्बे में केबीनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रमोद जैन भाया ने लाखों रुपए की लागत से सोनोग्राफी मशीन दी गई थी। लेकिन अंता कस्बे में स्थित अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के चलते यह धूल खा रही थी। महीने में कुछ ही दिन यह मशीन चलाई जा रही थी। बार  बार जनता की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और अंता कस्बे में रेडियोलॉजिस्ट को लगाया गया।

रेडियोलॉजिस्ट लगते ही यह मशीन अब सप्ताह में 3 दिन चल रही है। साथ ही इस मशीन का उपयोग हर तरह के रोगियों के लिए किया जा रहा है। जिसके चलते अंता कस्बे में हजारों रुपए में की जाने वाली सोनोग्राफी निशुल्क हो रही है।

गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को सोनोग्राफी…

वर्तमान समय में अंता अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर दिनेश कुमार मीणा को लगाया गया है। यह अंता अस्पताल में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को आते है। सोनोग्राफी मशीन को संचालित करते है।

पहले महीने में 50 सोनोग्राफी होती थी, अब 200 से ज्यादा हो रही…

अंता कस्बे में हाईटेक सोनोग्राफी मशीन रेडियोलॉजिस्ट नहीं लगने के पहले महीने में 50 ही सोनोग्राफी महीने में हो पा रही थी जो कि अब बढ़कर 200 से भी अधिक हो चुकी है। रेडियोलॉजिस्ट लगने से लोगों को काफी राहत मिल रही है।

अंता उप जिला अस्पताल की प्रभारी डॉ. हरीश मीणा ने कहा कि अंता अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन के लिए रेडियोलॉजिस्ट लगाए जा चुके हैं जो कि मशीन को चला रहे हैं। इसके चलते अंता अस्पताल में सोनोग्राफी की संख्या में भी इजाफा हुआ है। लोगों को राहत मिली है।

Related posts

Class property employ ancho red multi level mansion

Web1Tech Team

जयपुर : बीजेपी मुख्यालय के बाहर फूंका PM मोदी का पुतला, पूनिया को हटाया तो भड़क गया जाट समुदाय

Such Tak

CM से संवाद के बाद जेल प्रहरियों का धरना समाप्त: देर रात सीएम ने जेल प्रहरियों से किया था संवाद, बजट में बदलाव करने के लिए संकेत

Such Tak