फ़िल्म अभिनेत्री ने देवभूमि करसोग को किया बदनाम
कुछ दिन पहले प्रदेश मुख्यमंत्री ने किया था गाना रिलीज
फिल्म अभिनेत्री व कई धार्मिक सीरियल्स में काम करने वाली प्रितिका ने देवभूमि करसोग को शर्मशार कर दिया है। प्रितिका मुम्बई में 97 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार हुई है जिसको 8 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ज्ञात रहे कि प्रितिका चौहान मूल रूप से करसोग के माहूंनाग की है जिसकी शादी सिरमौर में हुई थी।
उन्होंने बीटेक से ग्रेजुएशन किया है। 2016 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म झमेला में काम किया है। प्रीतिका कई धार्मिक टीवी शो में काम कर चुकी हैं। सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान में उन्होंने देवी शची का किरदार निभाया था।
प्रीतिका ने स्टार भारत पर सीरियल जय मां वैष्णो देवी में भूदेवी का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने सीआईडी और सावधान इंडिया के कुछ एपिसोड भी किए। प्रीतिका आखिरी बार सीरियल संतोषी मां- सुनाएं व्रत कथाएं में पार्वती के रोल में दिखी थीं। कुछ महीने पहले हिमाचल के कुछ टीवी चैनलों ने प्रितिका को हिमाचल की शान कहा था और करसोग का नाम रोशन करने वाली के रूप में प्रचार किया था। अब लोग बोल रहे हैं कि उसने करसोग का सिर ऊंचा नही नीचा कर दिया है जो कि देवभूमि के लिए शर्म की बात है।