01/04/2023
देश राजनीति

पार्टी को खरीद-फरोख्त का डर, अभी चंडीगढ़ ले जाएंगे; रायपुर में रिसॉर्ट भी बुक :हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को सेफ हाउस में रखेगी

हिमाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसके लिए सभी विधायकों को जीत के बाद तुरंत बाद कांग्रेस दफ्तर आने को कहा गया है। वहां से इन्हें अभी चंडीगढ़ ले जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस चुनाव जीतने वाले अपने सभी विधायकों को प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों में ले जा सकती है, ताकि इन्हें भाजपा नेताओं के संपर्क से दूर रखा जा सके।

विधायकों को छत्तीसगढ़ या राजस्थान भेजा जा सकता है। ऐसी खबर है कि रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट को भी बुक कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ दोनों नेता शिमला जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि BJP गड़बड़ पार्टी है, लेकिन हमने गलतियों से काफी कुछ सीखा है। प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री चेहरा हैं। इससे पहले विधायक दल में चर्चा होगी। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान लेगा।

बघेल ने कहा- BJP कुछ भी कर सकती है
छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों को रायपुर लाने के सवाल पर कहा कि यहां तो नहीं लाएंगे, लेकिन अपने साथियों को संभाल कर जरूर रखेंगे, क्योंकि BJP कुछ भी कर सकती है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर बाद रायपुर से चंडीगढ़ रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि दोपहर में उनकी फ्लाइट है। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल रेडिसन जाएंगे। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिमाचल की स्थिति को लेकर रणनीतिक चर्चा होगी। जरूरत महसूस हुई तो वे शिमला के लिए भी रवाना हो जाएंगे। वहां कांग्रेस विधायक दल को एकजुट रखना अभी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। राजीव शुक्ला और दूसरे प्रमुख नेता दिल्ली में पहले ही मोर्चा संभाल चुके हैं।

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि फिलहाल भूपेश बघेल, भूपेंद्र हुड्‌डा और मैं चंडीगढ़ जा रहे हैं। वहां जाकर देखेंगे कि विधायकों को शिमला बुलाना है या चंडीगढ़। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। हमें अपने साथियों को संभालकर रखना है।

रुझानों में कांग्रेस की बढ़त बहुमत के पार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीते : हिमाचल चुनाव

Related posts

हाईकोर्ट का सवाल, जिसके जवाब से गिर सकती है सरकार: विधायकों के इस्तीफों को लेकर 3 ऑप्शन, लेकिन चौथा रास्ता चुन सकते हैं स्पीकर

Such Tak

पहले भी दो बार सिर काटने की कोशिश की थी, पर कोल्हे जल्दी घर चले गए : अमरावती मर्डर, हत्या से पहले डर गया था आरोपी

Such Tak

पीवी सिंधु का बेहतरीन प्रदर्शन, चीन की हान युवेय को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Such Tak