01/12/2023
देश

IPL: जोस बटलर ने बनाए रिकॉर्ड ; पडिक्कल के साथ मिलकर तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL के 15 वें सीजन में जोस बटलर ने शुक्रवार को राजस्थान की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन का तीसरा शतक जड़ा। ऐसा करने वाले वह पहले विदेशी खिलाड़ी भी बने। बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ राजस्थान के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी की। बटलर ने ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 57 गेंदों पर ही शतक बना गए। वे 65 गेंदों पर 116 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 9 चौके और 9 छक्के भी लगाए।

IPL में इस सीजन का तीसरा शतक
बटलर का IPL में इस सीजन का तीसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने इस सीजन में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 103 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन बनाए थे।

IPL में विराट की रिकॉर्ड की बराबरी से एक शतक दूर
बटलर एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले विराट कोहली से एक शतक पीछे हैं। IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम है। कोहली ने 2016 में कुल 4 शतक लगाए थे। अगर बटलर एक और शतक लगा लेते हैं, तो वह विराट की रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विराट और बटलर के बाद क्रिस गेल (2011), हाशिम अमला (2017), शेन वॉटसन (2018) और शिखर धवन (2020) ने दो-दो शतक लगाए है।

राजस्थान के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
बटलर ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर राजस्थान के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। 13 साल पहले 2009 में ग्रीम स्मिथ और नमन ओझा ने किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की थी। बटलर और देवदत्त ने 155 रनों की साझेदारी कर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

Related posts

पिछले सालों में BJP ने अरबपतियों की मदद की है, अब हमें गरीबों की करनी होगी मदद -राहुल गांधी

Such Tak

गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाया, सड़क पर पानी होने के कारण फिसली एम्बुलेंस: 4 की मौत, कर्नाटक

Such Tak

जहालत एक किस्म की मौत है, शिवसेना नेता संजय राउत ने फिर बागियों पर बोला हमला : POLITICAL CRISIS

Such Tak