01/12/2023
देश राजनीति

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीतीं:देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला प्रेसिडेंट होंगी, मोदी और शाह ने घर जाकर दी बधाई

 

देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया है. 15वें राष्ट्रपति के रूप में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जीत (Draupadi Murmu Won Presidential Election 2022) हासिल हुई है. उनकी जीत की अब आधिकारिक घोषणा भी हो गयी है.

राज्य सभा के सेक्रेटरी जनरल के अनुसार द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए हैं जिसका मूल्य 6,76,803 है. जबकि बहुमत का आंकड़ा केवल 5,28,491 था. दूसरी तरफ यशवंत सिन्हा को 1,877 प्रथम वरीयता के वोट मिले हैं जिसका मूल्य 3,80,177 है.

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।

मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा स्पीकर ने भी दी बधाई
PM मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। द्रौपदी मुर्मू को बधाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई दी।

Related posts

पाकिस्तान से क्यों पीछे है भारत ? क्या विकास होने से महिलाओं की काम में भागीदारी बढ़ती है ?

Such Tak

हिमाचल CM की शपथ आज: प्रतिभा सिंह को न्योता देने पहुंचे सुखविंदर सुक्खू , खड़गे और गांधी परिवार भी होगा शामिल

Such Tak

चुनाव आयोग : अब 18 साल के बिना भी जुड़वा सकते हैं वोटर लिस्ट में नाम, मतदाता इस पर पेश कर सकेंगे दावे व आपत्तियां

Such Tak