02/04/2023
देश मनोरंजन

जूते चुराई में सालियों ने मांगे 11.5 करोड़ , पढ़े पूरी खबर

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की हर एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच जूते चुराई रसम की बात भी सुर्ख़ीयों में बनी हुई हैं। चलिए जानते हैं रणवीर कपूर ने अपनी सालियों को कितना पैसा दिया।

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक रणबीर और आलिया भी आते हैं। बीते दिन रणवीर और आलिया की शादी बड़े धूमधाम से हो गई हैं। फ़ैन्स शादी के बाद उनकी एक झलक का इंतज़ार कर रहे थे। ख़ुद आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी के कुछ देर बाद ही अपनी ओर रणवीर की तस्वीरें अपने फ़ैन्स के साथ शेयर कर दी थी।

बता दें कि दोनों की शादी काफ़ी प्राइवेट तरीक़े से हुई है और उनकी शादी में कुछ चुनिंदा लोग ही पहुंचे थे। अब इस चर्चित शादी की ख़बरें एक एक कर बाहर आ रही हैं। ऐसे ही एक ख़बर रणवीर की जूता चुराई रस्म से जुड़ा हैं। इस रस्म में रणवीर कपूर की सालियों ने जो डिमांड की है उसे सुन शायद आप भी हैरान रह जाएंगे।

आलिया भट्ट की गर्ल गैंग ने जूते चुराने की रस्म को पूरी ज़िम्मेदारी से की हैं। ख़बरों की मानें तो सालियों ने जूते पाने के लिए रणबीर कपूर से क़रीबन 11.5 करोड़ रुपये की डिमांड रखी थी। सालियों की ये बात सुनकर रणवीर कपूर के तो तोते ही उड़ गए होंगे। काफ़ी बार्गेनिंग Bargaining के बाद रणवीर कपूर ने अपनी सालियों को महज़ 1, लाख रुपये का लिफ़ाफ़ा दिया।
दोनों की शादी में मिले दोनों को गिफ़्ट भी सुर्ख़ीयों में बने हुए हैं। रणवीर कपूर की सास सोनी राजदान ने रणवीर कपूर को ख़ास घड़ी गिफ़्ट की है जिसकी क़ीमत क़रीब 2.5 करोड़ रुपये हैं। शादी में आने वाले सभी मेहमानों को आलिया भट्ट ने अपनी तरफ़ से कश्मीरी शॉल रिटर्न गिफ़्ट में दिया हैं।

Related posts

Assembly Election Result 2022 Live Updates: यूपी-उत्तराखंड-गोवा में BJP का चला जादू, पंजाब में AAP की झाड़ू का क्लीन स्वीप

Such Tak

मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक जेल

Such Tak

चीनी सैनिकों को पीटते जवानों का विडियो वायरल: चीनियों की साजिश करगिल जैसी थी, भारत सरकार चुप

Such Tak