27/03/2023
देश मौसम

5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ के हालात हैं। पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से बिहार में 11 लोगों की, तो उत्तर प्रदेश में 10 लोगों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में आई बाढ़ से अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है। राजस्थान के जोधपुर में पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई।

मानसून की शुरुआत से अब तक गुजरात में 100 और महाराष्ट्र में भी 110 से अधिक लोगों की मौत हुई है। असम में इस साल बाढ़ और भूस्खलन के कारण 197 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में गोवा, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की टूट सकती है मेडल की उम्मीद, चोट के कारण नीरज चोपड़ा हुए बाहर

Related posts

अमित शाह ने की बैठक :PFI के खिलाफ NIA का एक्शन, 11 राज्यों से 106 सदस्य गिरफ्तार

Such Tak

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: कल शाम 6 बजे से थम जाएगा चौथे चरण का चुनाव प्रचार, जानें

Such Tak

मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी अरविंद केजरीवाल के लिए कितनी बड़ी चुनौती है?

Such Tak