30/05/2023
अपराध देश

लुधियाना में फेक्ट्री में नहीं, किराना की दुकान से रिसी ‘मौत की गैस’, लगा लाशों का ढेर

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में एक दुकान गैस रिसाव होने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बेसुध हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाका सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है।

पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के ग्यासपुरा क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग अब भी बेसुध हालत में हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सील कर दिया है। किसी को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है। पूरे इलाका सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

 

दरअसल, पहले जानकारी मिली थी कि बंद पड़ी फैक्टरी में गैस का रिसाव हुआ है। जिससे इलाके में तबाही मच गई। दिन निकलते ही लाशों का ढेर लग गया। हालांकि बाद में जांच करने पर सामने आया है कि किराना की दुकान से इस गैस का रिसाव हुआ है। गैस लीक होने से इलाके में हाहाकार मच गया है।
उधर, गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक किराना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है।

जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान का संचालक बेसुध है। दुकान के पास एक क्लीनिक शॉप भी है। यहां रहने वाला परिवार बेसुध है। इनमें से कई लोगों की मौत हुई है। इनके शरीर नीले पड़ गए हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 एवं 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है।

Related posts

चुनाव से 14 महीने पहले CM बदला, सभी 22 मंत्री हटाए; फिर जीत का रिकॉर्ड बनाया :गुजरात सक्सेस फॉर्मूला दूसरे राज्यों में दोहरा सकती है भाजपा

Such Tak

अमृतसर में 2 आतंकी गिरफ्तार: पुलिस ने मकबूलपुरा एरिया से 3 हैंड ग्रेनेड और 1 लाख की नकदी बरामद की

Such Tak

प्रभावित कर रहा है जलवायु परिवर्तन :दुनिया भर में तेजी से बदल रही मौसमी स्थितिया

Such Tak