30/05/2023
खेल खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

कोटा: संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बारां जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लिया भाग

भाजपा झूंठ बोलकर करती है भ्रमित, परिवार विशेष को निशाना बनाया जा रहा है- भाया

कोटा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कहा कि भाजपा दुष्प्रचार, झूंठ बोलकर जनता को भ्रमित करती है। सत्ता, पद और घमण्ड से परिपूर्ण केन्द्र सरकार जन विरोधी नीतियों को लागू करने हेतु इतनी आमादा है कि एक परिवार विशेष को निशाना बनया जा रहा है। हमारे नेता राहुल जी गांधी जैसे देश के सच्चे सिपाही के साथ जो हुआ वह हमारे देश का ही नही अपितु भारतीय संविधान का घोर अपमान है। आज राहुल गांधी जी की देश को बचाने की जो लडाई चल रही है उसमें हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खडे हुए है।
श्रीमती भाया ने कहा कि किसी के पूर्वजों का इस देश पर न्यौछावर होना गुनाह है, क्या जनता की भलाई करना गुनाह है, क्या इस देष के लिए मर मिटना गुनाह है, क्या जनता की आवाज संसद में रखना गुना है, क्या भारत की एकता, अखण्डता और देष के निम्न तबके के लोगों की रक्षा करना गुनाह है, राहुल गांधी जी हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने के पक्षधर रहे है क्या उनका ऐसा करना गलत है। श्रीमती भाया ने कहा कि राहुल गांधी जी हमेशा संसद में आम लोगों की आवाज बनकर बोलते है लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, क्या आम आदमी की बात करना गलत है। भारत जोड़ोे यात्रा के माध्यम से देष के हालातों को राहुल गांधी जी ने नजदीक से देखा तथा उन समस्याओं को उचित मंचों से उठाया। क्या आम लोगों की समस्याओं से देष व शासन के पदासीन लोगों को बताना गुनाह है। देश के पूंजीपतियों के बारे में बोलना तथा देश के शीर्ष पद प्रधानमंत्री के साथ क्या सम्बन्ध है, पूछना गलत है।

राजस्थान प्रदेश के प्रभारी सुखविन्दर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की उपस्थिति में शनिवार को कोटा संभाग के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों,  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि संभाग स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, विधायक किशनगंज श्रीमती निर्मला सहरिया के नेतृत्व में बारां जिले के ब्लाॅक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हजारों की संख्या में पहुंचकर भाग लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेसजनों ने हेलीपेड पर पहुंच कर उनका स्वागत सम्मान किया तथा हेलीपेड से मंच पर पहुचंने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया से बारां जिले के सम्बन्ध में चलते-चलते गुफ्तगु भी की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि आज देश आजादी के 75 साल बाद आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रहा है। लडाई है लोकतंत्र को बचाने की, लडाई है समाज में बढते जहर को रोकने की, आपस में भाईचारा मोहब्बत की बात करने की, गरीबों के न्याय की, लडाई है युवाओं की बेरोजगारी को लेकर, आम जनता की महंगाई को लेकर। सरल शब्दों में कहूं तो आज की लडाई देश को बचाने को लेकर है। यह लडाई कौन लड रहा है, यह लडाई कांग्रेस लड रही है।


किशनगंज विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा गहलोत साहब के नेतृत्व में जो राजस्थान में सरकार चलाई गई है, जो योजनाएं दी गई है उसने राजस्थान को देश में एक माॅडल स्टेट के रूप में स्थापित कर दिया है। राजस्थान सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए काम, चाहे कोविड प्रबन्धन हो, चाहे चिरंजीवी योजना हो। इसी तरह गरीबों की पेंषन योजना, गौवंश के लिए किए गए कार्य, 100 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री, 500 रूपए में गैस सिलेण्डर, अन्नपूर्णा किट योजना के माध्यम से गरीबों को प्रतिमाह सामान देना, यह सभी योजनाएं ऐसी है जो राजस्थान में ही नही देश के इतिहास में मिल का पत्थर साबित हो रही है।

 

Related posts

बीडीसी बमसन के 23 वार्डों में से 8 अनारक्षित

Web1Tech Team

IPL 2023: गुजरात टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुए केन विलियमसन

Such Tak

राजीव गांधी की तर्ज पर घरों तक पहुंचेंगे कांग्रेसी नेता: कांग्रेस का लोगों से सीधे जुड़ने का फार्मूला, हर घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुलझाएंगे नेता

Such Tak