अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत देष में हाथ से हाथ जोडो अभियान कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के राजस्थान प्रदेश प्रभारी आर.सी. खुटिया 11 मार्च को बारां जिले में पधार रहे हैं।
कांग्रेस जिला संगठन महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोडो अभियान के लिए नियुक्त राजस्थान प्रदेश प्रभारी आर.सी.खुटिया आगामी 11 मार्च को बारां जिले में पधार कर अभियान की अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक लेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी आर.सी.खुटिया द्वारा 11 मार्च को प्रातः 11 बजे होटल राज पैलेस, कोटा रोड बारां में कांग्रेसजनों के साथ हाथ से हाथ जोडो अभियान की प्रगति तथा अब तक संचालित गतिविधियों की जानकारी ली जावेगी।
जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने 11 मार्च को होटल राज पैलेस में हाथ से हाथ जोडो अभियान के सम्बन्ध में प्रदेश प्रभारी द्वारा आयोजित बैठक में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्य, सभी ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व ब्लॉक अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों, हाथ से हाथ जोडो अभियान के सभी ब्लॉक समन्वयकों, कांग्रेस के सभी पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।

previous post