कांग्रेस का राज्यव्यापी अभियान हाथ से हाथ जोड़ों की शुरुआत गुरुवार को अंता कस्बे में खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सभी कांग्रेसी बंबोरी स्थित हनुमानजी मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां पर जिला अभियान प्रभारी असलम फारुखी राजेन्द्र यादव प्रभारी सचिव, जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा मौजूद रहे।
इस अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि यह अभियान कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रचार प्रसार करने के साथ ही सभी लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत हाथों में कांग्रेस की झंडे लिए हुए खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया के नेतृत्व में कांग्रेसी कस्बे में घूमे और कांग्रेस की रीती नीतियों का प्रचार प्रसार किया हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा बंबोरी मोहल्ले से शुरू हुई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई आशीर्वाद मैरिज गार्डन पर संपन्न हुई। यहां पर खनन मंत्री और कार्यक्रम प्रभारियों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान, कार्यालय प्रभारी नरेंद्र नंदवाना, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सुमन मिर्जापुर, पंचायत समिति डायरेक्टर ओम नागर धतुरिया, नवनीत पंकज, अंता शहर मंडल अध्यक्ष महेश सिंघल, पार्षदगण, गजेन्द्र सुमन मिर्जापुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।