24/03/2023
खोज खबर धार्मिक राजस्थान

नारी शक्ति : दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन ने लौटाई बारात, दूसरे के संग लिए फेरे

 

कहानी एकदम फिल्मी लगती है पर सच है। राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले में एक बड़ा ही नाटकीय मामला सामने आया है। यहां जिले में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर उछल-कूद करना भारी पड़ गया। बारात में आए दूल्हे और उसके दोस्तों के हुड़दंग को देखते हुए दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने पूरी बारात को वापस लौटा दिया। जिसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दुल्हन की शादी कहीं और करवा दी। दूल्हन पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला चूरू जिले के अंतर्गत आने वाले राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव के आसपास का है। दिनांक 15 मई को हरियाणा के भिवानी जिले के सिवानी में वार्ड संख्या 10 के रहने वाले अनिल पुत्र महावीर जाट बारात लेकर चुरू स्थित (Churu News) राजगढ़ के चेलाना बास में अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था।

रात नौ बजे निकली बारात रात 2 बजे पहुंची दुल्हन के घर

बताया जा रहा है कि बारत जब चढ़ रही थी तो बारात को उसमें काफी वक्त लग गया। रात तकरीबन 9 बजे बारात दुल्हन के घर के लिए निकली, डीजे की जोरदार धमक और धुन से शराब में धुत बाराती जमकर उपद्रव काट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाराती नशे में इस कदर डूबे की कब में रात के 1 बज गए पता ही नहीं चला। लड़कों वालों के इस उपद्रव को देखते हुए लड़की वाले परेशान हो गए। जब रात के 2 बजे भी बारात नहीं पहुंची तो लड़की वालों का पारा हाई हो गया। इस बीच सारे रिवाज, रस्में और मुहर्त सब निकल गए। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को उपद्रव बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने दुल्हन के रिश्तेदारों से लड़ाई कर ली। मुहर्त के अनुसार सवा एक बजे फेरों का वक्त था, मगर हुड़दंग की आड़ में यह मुहर्त भी निकल गया। जिसके बाद परिजनों ने लड़की की शादी कहीं और करवाने का फैसला लिया गया और लड़की वालों ने शादी किसी दूसरे लड़के से करवा दी।

 

…तब तक दुल्हन की हो चुकी थी शादी

बताया जा रहा है कि जब रात के 2 बजे बारात (Churu News) दुल्हन के घर पहुंची तो उनकी हैरानी की कोई सीमा नहीं थी। दुल्हन की शादी किसी और से करवाई जा चुकी थी। इसके बाद दुल्हे और तमाम रिश्तेदारों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इन सबके बाद सोमवार को दूल्हा और उसके रिश्तेदर राजगढ़ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं इस बाबत लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म का वक्त निकल चुका था, काफी बहस के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। इन सब के बाद दोनों पक्षों को पारिवारिक कारणों का हवाला देकर लिखित में शादी कैंसिल होने का पुलिस को लिखकर दिया गया।

लापरवाही की दी सजा

लड़की वालों का कहना है कि सात फेरों की रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्यों रिश्ता निभा पायेंगे। बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। जिसके बाद दोनो पक्षों ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर आम सहमति से लिखित में शादी रद्द होने का पुलिस को लिखकर दिया।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा के दोषी को जमानत दी: CJI की बेंच बोली- उसने ट्रेन पर पत्थर फेंके थे, 17 साल जेल में रहा

Such Tak

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 6 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

Web1Tech Team

विधायक राजेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला: कहा-मैंने कांग्रेस की सरकार बचाई, किसी व्यक्ति की नहीं, ईमानदार मंत्रियों की नहीं चलती

Such Tak