कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन को दे जानकारी- शरद शर्मा
बारां 19 जुलाई। नगर कांग्रेस मंडल, मांगरोल के तत्वाधान में नगर मांगरोल के बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष मांगरोल महावीर पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामचरण मीणा, ब्लॉक प्रभारी मांगरोल कौशल किशोर राठौर, सह प्रभारी एवं उपभोक्ता होलसेल भण्डार के उपाध्यक्ष शरद शर्मा के आतिथ्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, नगर मंडल अध्यक्ष महावीर पांचाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मांगरोल नगर के बूथ अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया और उन्हें अपने-अपने बूथ की कार्यकारिणी शीघ्र बनाने के निर्देश प्रदान किए गए। कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आपसी विचार-विमर्श करके आगामी चुनाव में हमारे नेता कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया को भारी से भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से हाथ खड़े कर विश्वास दिलाया।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक सह प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कि आगामी समय में राजस्थान प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इन विधानसभा चुनावों में सभी कांग्रेसजनों को एक साथ मिलकर कार्य करना है। शर्मा ने कहा कि वर्तमान में राजस्थान प्रदेष में कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा आमजन, व्यापारियों, किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, कर्मचारियों, महिलाओं सभी के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है। शर्मा ने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा प्रदेष में लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं तथा राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा विधानसभा क्षेत्र अन्ता एवं जिला बारां में करवाए गए विकास कार्यो की आमजन को अधिक से अधिक जानकारी दी जावे।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कौशल किशोर सुमन, नगर अध्यक्ष डॉक्टर एमआई खान, पूर्व चेयरमेन जमील अहमद, किशनगंज ब्लॉक प्रभारी मनोज नागर, सोहनलाल चौरसिया, हज कमेटी सदस्य अशफाक भाई हाजी, पूर्व चेयरमैन नाहिदा बेगम, उप प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र नागर बमोरीकला, पूर्व डीसीसी उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, वक्फ बोर्ड सदर एवन साहब, बमोरीकला मंडल अध्यक्ष जसराज नागर, सीसवाली मंडल अध्यक्ष लालचंद मीणा, ईश्वरपुरा मंडल अध्यक्ष कौशल चौधरी, हाजी रफीक, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष हुसैन मंसूरी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रानी यादव अतिथि के मंचासीन रहे।
बैठक में जिला महासचिव प्रमोद जैन टीटू, जिला प्रवक्ता विक्रांत शर्मा, जिला सचिव लक्ष्मी रावल, जिला सचिव सलाम पठान पूर्व वाइस चेयरमैन हेमराज शर्मा पूर्व वाइस चेयरमैन असगर अली पार्षद रफीक बाड़ी पार्षद प्रवीण शर्मा जितेंद्र पाराशर अख्तर हुसैन बख्तावर राजेंद्र सुमन भूपेंद्र दाधीच सत्यवीर सुमन सत्यवीर भार्गव पुरुषोत्तम जाजू हेमराज सुमन पहलवान गोपी लाल सुमन राधेश्याम सुमन राकेश चोपड़ा सेठ इकबाल भाई सेठ इमरान पार्षद कमल सुमन पार्षद महावीर संगत घासी लाल सुमन हीरा लाल सुमन राजेंद्र सोनी हरिओम अग्रवाल डॉक्टर रवि नागर किशनपुरा मोहम्मद शादाब मोहम्मद दानिश रईस अहमद न्यूज चौनल एंकर महावीर सुमन हंसराज गुर्जर इकबाल मोहम्मद इरशाद रिजवान अली अशफाक पार्षद जावेद अंसारी पार्षद वसीम अकरम जगदीश नागर गजेंद्र धाकड़ दीपक नागर शाहरुख अली पार्षद मोहन लाल कामड़ मोहन लाल बेरवा राम प्रसाद बेरवा गोवर्धन लाल बेरवा अक्षय नागर खलील पठान रमेश सुमन सुरेश बेरवा पार्षद गजानन रेगर मुकेश प्रजापति हरिओम सुमन एडवोकेट मनोज गालों एडवोकेट मनोज आरे एडवोकेट लवकुश गौड़ दीपांशु भंडारी अली नंदकिशोर चौरसिया रघुराज सिंह हाडा आफताब हुसैन अब्दुल खालिक परमानंद नागर गफूर लोधी जावेद अख्तर दिनेश सुमन वसीम अख्तर सुशील सेन गोलू सुमन राजाराम सुमन भवनेश सुमन महावीर सुमन गोलू सुमन पवन सुमन आशीष सुमन गोपाल लाल सुमन गोपीचंद सुमन हरिओम सुमन लाल मोहम्मद मुनव्वर पत्रकार जावेद अख्तर सुमन सुरेंद्र मीणा मोहम्मद रफीक अंसारी मोनू चंद्रमोहन रेगर कुंदन वर्मा धीरज सुमन विन्नू गौतम अशोक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।