02/04/2023
खेल खोज खबर बारा विशेष मनोरंजन हाडोती आँचल

बारां जिला शतरंज संघ की जिला स्तरीय ओपन प्रतियोगिता सम्पन्न

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की विजेता टीमें खेलेगी राष्ट्रीय स्तर पर
बारां जिला शतरंज संघ के बैनर तले आयोजित राज्य स्तरीय ओपन व महिला टीम शतरंज प्रतियोगिता में पहले 3 स्थानों पर विजेता रही टीमें राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान शतरंज संघ के सचिव अशोक भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिता में किंगडम ऑफ चेस की टीम पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विजेता रही। पुरुष टीम में अरुण कटारिया, होनी अरोड़ा, चंद्रजीत राजावत और गौतम कटारिया शामिल ते, जबकि महिला टीम में मनस्वी, प्रिंसी, रितिक्षा और चेतना शामिल थीं। पुरुष वर्ग उप विजेता टीम में ध्रुव दक, आशीष चौधरी, अमन बलाना और नमन शामिल थे, जबकिक महिला उप विजेता टीम बारां पर्ल में यशस्वी शर्मा, अक्षिता शाक्यवाल, राधिका शर्मा, आस्था शाक्यवाल शामिल थीं। पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान पर नाइट फोर्ट की टीम रही, जिसमें सन्नी बेदी, विक्रम मुखीजा, मुकेश मंडलोई और महेंद्र राठौर शामिल थे। प्रतियोगिताओं में पहले 3 स्थानों पर रहने वाली टीमें 10 से 15 फरवरी तक तमिलनाडु के पोल्लाची में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाप्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया उपस्थित रही |

Related posts

‘गद्दार’ बोलने के बाद पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में आमने-सामने होंगे गहलोत पायलट, अकेले में की जाएगी बात

Such Tak

आफताब का नार्को टेस्ट खत्म:2 घंटे तक पूछे गए सवाल, बताया- श्रद्धा मोबाइल और कपड़े कहां फेंके

Such Tak

भारत जोड़ो यात्रा कल हरियाणा में प्रवेश करेगी: आज राजस्थान में आखिरी दिन, यात्रा में जुटी भारी भीड़, गहलोत-पायलट- चन्नी साथ चले

Such Tak