कांग्रेस संगठन से प्राप्त दिषा-निर्देषानुसार बारां जिले में हाथ से हाथ जोडो अभियान अंतर्गत पदयात्राएं निकाली जा रही है। आज अंता विधानसभा क्षेत्र के ब्लाॅक मांगरोल में भी कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा डीजे एवं डोल के साथ पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा 1.00 करोड की राषि के 3 धार्मिक कार्य, लोकार्पण पश्चात श्रद्वालुओं एवं आम जनता के उपयोग के लिए समर्पित किए गए। हाथ से हाथ जोडो यात्रा का स्थान-स्थान पर ग्रामीणों द्वारा माल्यार्पण, आतिषबाजी कर स्वागत किया गया।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा का राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा कांग्रेस के मांगरोल नगर अध्यक्ष स्वर्गीय श्री विनोद चोपडा की स्मृति में ब्राह्मणी माताजी मंदिर परिसर मांगरोल में 27 लाख की लागत से बनवाए गए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण कर किया गया। इसके उपरान्त कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा के दौरान मांगरोल में रेगर समाज के मंदिर के पास 10 लाख की लागत से बनवाए गए सामुदायिक भवन का मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लोकार्पण किया गया।
ग्राम मऊ में पहुंचने पर बालाजी मंदिर परिसर मऊ में 65 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन एवं बाउण्ड्रीवाल का मंत्री प्रमोद भाया द्वारा लोकार्पण किया गया। मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा इस अवसर पर अपने माता-पिता की स्मृति में मऊ बालाजी पर सिंहद्वार निर्माण कार्य करवाए जाने की घोषणा तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 1 करोड की लागत से गौषाला बनाने की घोषणा की गई जिसके 90 लाख रूपए गौपालन विभाग एवं 10 प्रतिषत राषि जन सहभागिता से एकत्रित की जाएगी।
मंत्री भाया द्वारा किए गए तीन स्थानों पर लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसूका उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाडा द्वारा की गई तथा अति विषिष्ट अतिथि चन्द्रकान्ता मीणा प्रधान पंचायत समिति मांगरोल, कौषल सुमन चेयरमेन नगर पालिका मांगरोल तथा उर्मिला मीणा सरपंच ग्राम पंचायत मऊ रही।
कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो यात्रा मांगरोल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरती हुई ग्राम मऊ, खानपुरिया, भटेडिया होते हुए 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बमोरीकलां में पहुंचकर सम्पन्न हुई।
मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लोकार्पण के दौरान कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए करोडो रूपयो के ऐतिहासिक विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए है तथा इन कार्यो से आमजन का जीवन काफी सुलभ हो सकेगा।
मंत्री भाया ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्पूर्ण भारत देष में 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की जा चुकी है तथा अभियान के दौरान घर-घर वितरण के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आठ पन्नों का आरोप पत्र जारी किया गया है। भाया ने कहा कि इस अभियान को पहले चरण में गांव और ब्लॉक स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य 10 लाख चुनावी मतदान केंद्रों, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 6 लाख गांवों तक पहुंचना है।
कंाग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भटवाडा ने कहा कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो रही है, इसका मतलब यह नहीं है कि काम खत्म हो गया है। उसके बाद भी यात्रा का मकसद जारी रहेगा। इसी के सिलसिले में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के संदेश को देश के 6 लाख गांवों तक पहुंचाएंगे। मीणा ने कहा कि “कांग्रेस की ओर से तैयार किए गए आरोप पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने राहुल गांधीजी को जो बताया है।
यात्रा के दौरान आधा दर्जन भाजपाईयों ने थामा कांग्रेस का हाथ- कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो यात्रा के दौरान गिर्राज गौत्तम उर्फ जन्नत भाई वार्ड पार्षद, हजारीलाल सुमन मऊ, सुखवीर गुर्जर, लटूरलाल सुमन, सत्यनारायण सुमन, शंकर सुमन निवासी रावल-जावल ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए जिनका मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कांग्रेस की आज अंता विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल ब्लाॅक में निकाली गई हाथ से हाथ जोडो पदयात्रा के दौरान रामचरण मीणा भटवाडा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पीसीसी चन्द्रप्रकाष मीणा घोडीगांव, हंसराज मीणा उदपुरिया, मांगरोल ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा ईष्वरपुरा, डीसीसी उपाध्यक्ष सत्यनारायण चैधरी, प्रदीप काबरा डेयरी चेयरमेन बारां, कौषल सुमन चेयरमेन नगर पालिका मांगरोल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नाहिदा बेगम, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज नागर रिझिंया, मण्डल अध्यक्ष जसराज नागर, लालचंद मीणा सीसवाली, महावीर पंाचाल, कौषल जाट, रामेष्वर मीणा कूण्डला, हेमराज शर्मा, सरपंच मोहम्मद इदरीष खान सीसवाली, लखन मीणा महुआ, राकेष मेहरा मालबमोरी, रघुवीर वर्मा, षिषुपाल मीणा मऊ, धनजी मीणा पूर्व सरपंच सीमल्या, जितेन्द्र नागर उप प्रधान, रानी यादव, पार्षद प्रमोद जैन टीटू, प्रवीण शर्मा, अख्तर हुसैन बख्तावर, असगर अली, कालूलाल बैरवा नेताजी, बालूराम मीणा बालाखेडा, भूपेन्द्र दाधीच, अषोक यादव, पुरूषोत्तम जाजू, हेमराज शर्मा आदि सहित सैकडों की संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया।