24/03/2023
खोज खबर बारा विशेष राजस्थान हाडोती आँचल

शाहाबाद से राजपुर, रामगढ़ माताजी परिक्रमा मार्ग सहित जिले की 7 सड़कों को हरी झंडी

वन भूमि से गुजरने के कारण इन सात सड़कों का निर्माण अटका था, अब वन विभाग को 201.04 बीघा भूमि आवंटित की

बारां जिले में शाहाबाद से राजपुर, रामगढ़ माताजी परिक्रमा मार्ग सहित सात सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वन भूमि से गुजरने के कारण इन सात सड़कों का निर्माण अटका था। वन विभाग को 201.04 बीघा भूमि आवंटित की है। अब इन सड़कों का निर्माण हो सकेगा। जिले में चौराखड़ी से नयागांव वाया महेशपुर, ढिकवानी से गाडर ईसाटोरी, गांजन से सुवांस, रामगढ़ माताजी परिक्रमा मार्ग की चौड़ाईकरण, शाहाबाद से राजपुर, भंवरगढ़ से नाहरगढ़ एमडीआर सुदृढ़ीकरण, चाैड़ाईकरण एवं उन्नतिकरण, परानियां से छतरगंज सड़क निर्माण के लिए वन विभाग की कुल 32.19 हैक्टेयर भूमि आ रही थी।

वन भूमि प्रत्यावर्तन के लिए गैर वन भूमि आवंटन की मांग पीडब्ल्यूडी एक्सईएन शाहाबाद ने की थी। इस पर तहसीलदार शाहाबाद ने सेमलीफाटक में रानीपुरा में कुल 32.19 हैक्टेयर भूमि आबंटन की अनुशंषा की। जिस पर उप वन संरक्षक बारां ने सहमति दी। इस पर कलेक्टर ने वन विभाग को निशुल्क भूमि आवंटन-हस्तातंरण के आदेश जारी कर दिए हैं।

रामगढ़ में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, शाहाबाद-राजपुर आवाजाही होगी आसान

शाहाबाद से राजपुर के लिए करीब 7 किमी सड़क का निर्माण होना है। इसमें वन भूमि आने के कारण निर्माण नहीं हो रहा था। करीब 50 साल से यह मांग चली आ रही थी। रामगढ़ माताजी परिक्रमा मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं भंवरगढ़ से नाहरगढ़ मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। इसका चौड़ाईकरण होने से अंतरराज्यीय व्यापार बढ़ेगा। वहीं चौराखाड़ी से नयागांव वाया महेशपुर, गांजन से सुवांस, परानियां से छतरगंज सड़क निर्माण होने से यहां के लोगों का जीवन आसान होगा।

जल्द शुरू करवाएंगे सड़कों का निर्माण
किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया का कहना है कि क्षेत्र में विकास को लेकर काम करवा रहे हैं। खान एवं गाेपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के प्रयासों से सड़कों में वन भूमि की अड़चन दूर हुई है। भंवरगढ़-नाहरगढ़, रामगढ़ माताजी परिक्रमा मार्ग चौड़ाईकरण, नयागांव, गाडर ईसाटोरी, सुवांस, छतरगंज के लिए सड़क निर्माण होगा। वहीं सालों से प्रतीक्षित शाहाबाद से राजपुर मार्ग का निर्माण अब हो सकेगा।

 

Related posts

बारां- सतीश अरोड़ा के खिलाफ फर्जीवाड़ा कर पट्टा बनाने को लेकर मामला दर्ज

Such Tak

ताजमहल या तेजो महालय …??

Such Tak

सचिन पायलट बोले- वीरांगनाओं की बात सुनी जानी चाहिए, इसमें कांग्रेस-बीजेपी नहीं करें

Such Tak