जिलाप्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया बारां जिले से 5000 महिलाओं को लेकर पहुँची भारत जोड़ो यात्रा में
राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में 12 दिसम्बर को बारां जिले से 5000 महिलाओं को ले जाने की जिम्मेदारी कांग्रेस के प्रदेष अध्यक्ष श्री गोविन्दसिंह डोटासरा द्वारा श्रीमती उर्मिला जैन भाया जिला प्रमुख बारां को सौंपी थी।
जिला प्रमुख उर्मिला भाया ने बताया कि 12 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे ग्राम पीपलवाडा तहसील खण्डार जिला सवाई माधोपुर से श्री राहुल जी की भारत जोडो यात्रा प्रारंभ होकर 11 किलोमीटर आगे चलकर भगतसिंह चौराहा, कुस्तला, सवाई माधोपुर पर पहुचने पर श्री राहुल गांधी द्वारा नुक्कड सभा को सम्बोधित किया था तथा इस यात्रा के दौरान महिलाएं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका जी गांधी (वाड्रा) के नेतृत्व में महिला शक्ति पदयात्रा के तहत पदयात्रा की थी।
12 दिसम्बर को केवल महिलाएं ही भारत जोडो यात्रा में चली थी तथा इसके लिए उन्होनें बारां जिले की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में 12 दिसम्बर को ग्राम पीपलवाडा तहसील खण्डार जिला सवाई माधोपुर में पहुंचने की अपील की थी।
भारत जोड़ो यात्रा का यात्रा ध्वज अपने हाथों में लेकर चली जिला प्रमुख भाया
श्री राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा के दौरान जिलाप्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया समर्थकों सहित अपने हाथों में तिरंगा लेकर चली।
गौरतलब है कि श्री राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा के माध्यम से देश में नफरत छोडो, भारत जोडो की सोच के साथ भारत जोडो यात्रा की जा रही है। यह यात्रा दिनांक 12 दिसंबर को बून्दी जिले की केशवरायपाटन तहसील में ग्राम बलदेवपुरा से सुबह 6 बजे प्रारम्भ हुई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह यात्रा सुबह 10 बजे सीएडी कैम्पस लबाण पहुंची तथा यहां से दोपहर 3:30 बजे पुनः यात्रा प्रारंभ होकर सांय लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहा पहुंची। जिसमें जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया को तिरंगा अपने हाथों में लेकर चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीमती भाया द्वारा पूरे जोश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कदमताल मिलाते हुए तिरंगे को अपने हाथों में लेकर चली। इस दौरान भारतमाता की जय, नफरत छोडो, भारत जोडो के नारे गुंजायमान होते रहे।
यात्रा के पश्चात् प्रेस कांफ्रेंस में भी लिया भाग
यात्रा के पश्चात् जिला प्रमुख श्रीमती भाया ने अखिल भारतीय कांग्रेस की महिलाओं को समर्पित प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी श्री जयराम रमेश जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमति ममता जी भूपेश, राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस D’Souza जी, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, विधायक दिव्या मदेरणा जी के साथ पत्रकार बंधुओ से बात की और नारी शक्ति की बात रखी है।