24/09/2023
खोज खबर देश बारा विशेष राजनीति राजस्थान

बारां : भारत जोड़ो यात्रा में भोजन की व्यवस्था भाया दम्पत्ति के हाथों में, पति पत्नी बखूबी से निभा रहें हैं जिम्मेदारी

भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान में केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया- पत्नी व अन्य कार्यकर्ताओं सहित संभाल रहे हैं भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी

श्री राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा के लिए राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जिसका मंत्री प्रमोद भाया सपत्नीक बखूबी निर्वहन कर रहे है।
गौरतलब है कि श्री राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक देश में नफरत को मिटाने एवं भाईचारा, एकता कायम करने को लेकर पैदल चलते हुए भारत जोडो यात्रा निकाली जा रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी संगठन द्वारा श्री राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोडो यात्रा के लिए राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को राहुल गांधी के साथ चलने वाले भारतीय यात्रियों, राज्य के अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों तथा सम्बन्धित जिले के हजारों की संख्या में पदयात्रा में चलने वाले हजारों की संख्या में यात्रियों के लिए चाय, नाष्ता एवं सुबह-षाम के भोजन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मंत्री प्रमोद जैन भाया, उनकी धर्मपत्नि बारां जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया तथा उनकी टीम के जिम्मेदार साथियों द्वारा राजस्थान में श्री राहुल गांधी के झालावाड जिले के चंवली गांव में आगमन से लगातार चल रही भारत जोडो यात्रा में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। मंत्री भाया की धर्मपत्नी श्रीमती उर्मिला जैन भाया भी इन सभी व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित संचालन के लिए दिन-रात जुटी हुई है तथा जो कमियां नजर आ रही है उनका समाधान करवा रही है एवं श्रीमती भाया का यही उद्देश्य है कि श्री राहुल गांधी की राजस्थान प्रदेश में निकल रही भारत जोडो यात्रा के यात्रियों को खान-पान में कोई असुविधा नजर नही आए।

Related posts

भारत निजी स्वास्थ्य सेवाओं को आयुष्मान भारत डिजिटल से बाहर नहीं रख सकता, सरकार को उठाना होगा कदम

Such Tak

अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया, उमेश पाल मर्डर में थे वॉन्डेट

Such Tak

रिपोर्ट : भारत में केवल 10.5% पुलिसकर्मी महिलाएं हैं और 3 में से सिर्फ 1 पुलिस थाने में CCTV है

Such Tak