24/09/2023
खोज खबर बारा विशेष राजस्थान

बारां: न्यायिक कर्मियों का आंदोलन समाप्त: 30 नवंबर से सामूहिक अवकाश पर थे कर्मचारी, कोर्ट में फिर कामकाज शुरू

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बारां के न्यायिक कर्मचारियों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर 30 नवंबर से किया जा रहा अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश गुरुवार को समाप्त हो गया है। इसके बाद कोर्ट में कामकाज शुरू हो गया।

कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष अरविन्द और जिला संयोजक संघर्ष समिति बारां दिलीप वैष्णव ने बताया कि राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेन्द्र नारायण जोशी की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रतिनिधि मण्डल की बुधवार को हाईकोर्ट प्रशासन से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद प्रदेशाध्यक्ष की ओर से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष की ओर से प्रांत के समस्त न्यायिक कर्मचारियों को गुरुवार को अपने-अपने न्यायक्षेत्र में कर्मचारी को कर्तव्य पर नियमानुसार उपस्थित होने तथा संबंधित पीठासीन अधिकारी के आंदोलन के दौरान सामूहिक अवकाश की पीएल स्वीकृत करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

कर्मचारियों ने कोर्ट में अपनी उपस्थिति दी। इसके साथ ही न्यायालयों में सुचारू रूप से न्यायिक कार्य फिर प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में कार्यवाहक अध्यक्ष सन्तोष अरविन्द की अगुवाई में न्यायिक कर्मचारियों ने विजय जुलूस निकाला। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी न्यायिक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

रूस बोला- UNSC में भारत को स्थायी सदस्यता मिले:रूसी विदेश मंत्री ने कहा- एशिया पर भारत की अच्छी पकड़; कई चुनौतियों से निपटने का अनुभव

Such Tak

विधायक राजेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला: कहा-मैंने कांग्रेस की सरकार बचाई, किसी व्यक्ति की नहीं, ईमानदार मंत्रियों की नहीं चलती

Such Tak

पहले माइक म्यूट होता था, अब संसद को ही ‘म्यूट’ कर दिया: कांग्रेस

Such Tak