03/10/2023
खोज खबर देश बारा विशेष राजस्थान हाडोती आँचल

बारां : भगवान महावीर की जयंती पर भव्य जुलूस निकाला

जैन समाज के महिला-पुरुष हुए शामिल, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

जिलेभर में सोमवार को दिगंबर जैन समाज की ओर से भगवान महावीर का 2622वां जन्म जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जैन समाज की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारे गूंज उठे। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया। जयंती महोत्सव पर जैन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शहर में महावीर जयंती पर भगवान महावीर की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में महिला-पुरुष भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियां भी शामिल हुई। यह शोभायात्रा शहर के शाहाबाद रोड जैन जोड़ला मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई, जो सदर बाजार, प्रताप चौराहे होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

कई घुड़सवार भी शामिल हुए। वहीं, महिलाएं साफा बांधकर शोभायात्रा में शामिल हुई। समाज के जिला अध्यक्ष अशोक सेठी ने बताया कि हर साल महावीर जयंती पर श्रीमहावीर भगवान की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार इसमें झांकियां भी शामिल की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण के बाद वापस जैन जोड़ला मंदिर पहुंची,

Related posts

करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन, पद्मावत फिल्म का किया था पुरजोर विरोध

Such Tak

सुजानपुर में बनाई जाएगी ब्लड डायरेक्टरी- ठाकुर

Web1Tech Team

RBI गवर्नर बोले- ग्लोबल डेवलेपमेंट में दक्षिण एशियाई क्षेत्रों की 15% भागीदारी

Such Tak