30/05/2023
खोज खबर देश धार्मिक बारा विशेष हाडोती आँचल

बारां: भगवा रंग में रंगा शहर नवसंवत्सर पर निकली 3 किमी लंबी शोभायात्रा के स्वागत में पग-पग पर बरसाए फूल

 

शहर में गुरुवार को भारतीय नववर्ष समिति की ओर से सर्व समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मार्ग में पताकाएं, स्वागतद्वार, सिरों पर बंधे साफे डीजे और बैंडबाजों पर बज रहे भजनों पर भगवा रंग छाया रहा। शोभायात्रा में शहर उत्सवमयी हो गया। करीब 3 किमी लंबी शोभायात्रा में डीजे पर बजते भजनों के साथ उत्साह से युवक-युवती नृत्य करते रहे। भगवान राम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विशेष आकर्षण बाहुबली हनुमानजी, फाग उत्सव राधा कृष्ण रहे। पूरे शोभायात्रा मार्ग एवं शहर को भगवा कर सजाया गया।

14 वाहिनी हुई शामिल 

शोभा यात्रा में चेतक वाहिनी, ध्वज वाहिनी, राजा विक्रमादित्य वाहिनी, वीर बजरंगी वाहिनी, संत मीराबाई वाहिनी, सनातन सर्व हिंदू समाज वाहिनी, श्री अशोक सिंघल वाहिनी, बिरसा मुंडा वाहिनी, अमर स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालानी वाहिनी, श्री गुरु अंगद देव जी वाहिनी, स्वामी विवेकानंद वाहिनी, शहीद भगत सिंह वाहिनी, सरदार वल्लभ भाई पटेल वाहिनी और खाटूश्यामजी वाहिनी रही।

उत्साह से सराबोर रहे लोग 

3 किमी लंबी शोभायात्रा 30 झांकियां शामिल रही 10 क्विंटल फूल बरसाए 14 वाहिनी 21 घोड़े 51 भगवा ध्वजधारी युवक 21 सर्व समाज की झांकियां 350 स्वागतद्वार

 

Related posts

राजस्थान में शुरू होगी रंधावा की असली परीक्षा: गहलोत-पायलट के साथ से ही कांग्रेस को सरकार रिपीट होने की उम्मीद, दोनों में सुलह करवाई जाएगी

Such Tak

नूपुर का सिर कलम करने पर घर देने का ऐलान किया था, वीडियो वायरल होने के 24 घंटे बाद अरेस्ट : अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार

Such Tak

Mumbai: लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाने पर मनसे के चार कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए

Such Tak