सर्किट हाउस में कांग्रेसजन करेंगे स्वागत
राठौड करेंगे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित
राजस्थान के प्रदेष सह प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौड द्वारा 04 जून रविवार को बारां पधार कर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया जाएगा एवं इसके उपरान्त बारां जिले में कांग्रेसजनों की बैठक उपरान्त कांग्रेसजनों के साथ वन-टू-वन संवाद किया जाएगा।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी नई दिल्ली के सचिव एवं राजस्थान प्रदेष के सह प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौड द्वारा 04 जून रविवार को 12 बजे सर्किट हाउस पधारेंगे जहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा राठौड का स्वागत किया जाएगा। इसके उपरान्त विरेन्द्र सिंह राठौड द्वारा सर्किट हाउस में दोपहर 1.30 बजे मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस कांफ्रेन्स की जाएगी तथा दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होटल राज पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक को सम्बोधित किया जाएगा।
जैन ने बताया कि बैठक में राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया का मुख्य सानिध्य रहेगा। बैठक में बारां-अटरू विधायक पानाचन्द मेघवाल, किषनगंज विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया सहित जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, अग्रिम संगठन युवक कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सभी जनप्रतिनिधि-जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, सभापति, चेयरमेन, वार्ड पार्षद सहित वरिष्ठजन एवं कार्यकर्तागण भाग लेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि प्रदेष सह प्रभारी विरेन्द्र सिंह राठौड कांग्रेसजनों की बैठक उपरान्त सांय 4.30 बजे से 7 बजे तक सर्किट हाउस बारां में कांग्रेसजनों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। मीणा ने उक्त बैठक में जिले के कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।
कैलाष जैन
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री