11/12/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा कल हरियाणा में प्रवेश करेगी: आज राजस्थान में आखिरी दिन, यात्रा में जुटी भारी भीड़, गहलोत-पायलट- चन्नी साथ चले

राजस्थान में भारत जोड़ाे यात्रा आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। कल से हरियाणा में एंटर होने वाली यात्रा आज अलवर जिले में है। भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हजारों की संख्या में लोग राहुल से मिलने और यात्रा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी पहुंच रहे हैं।

आज 16वें दिन की यात्रा का पहला फेज अलवर के लोहिया का तिबारा में हुआ है। दोपहर 3.30 बजे दूसरे चरण की शुरुआत होगी। आज कुल 23 किलोमीटर का सफर तय होगा।

21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी।अलवर राहुल गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का क्षेत्र है। राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। जिले से शकुंतला रावत और टीकाराम जुली गहलोत सरकार में मंत्री हैं।

आज यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चले। दोनों नेता एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई दिए। राहुल के साथ स्थानीय कांग्रेस विधायक और कई मंत्री भी थे। वहीं, पूर्व केंद्रीय सचिव व अर्थशास्त्री अरविंद मायाराम भी मंगलवार को यात्रा में शामिल हुए।

राजस्थान कांग्रेस की सियासत के लिए यात्रा के मायने
राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की यात्रा के बहुत से सियासी मायने हैं। CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच इस यात्रा की वजह से सियासी सीजफायर करवाया गया था। राहुल की यात्रा के गुजरने के बाद अब दोनों खेमों के बीच शांति बरकरार रहती है या नए सिरे से खींचतान बढ़ती है, इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।

मालाखेड़ा की सभा में राहुल ने दिया मंत्रियों को टास्क
राहुल गांधी ने मालाखेड़ा में हुई भारत जोड़ो यात्रा की राजस्थान की पहली जनसभा में राजस्थान सरकार की तारीफ करने के साथ यह भी साफ तौर पर मैसेज दिया कि आगे भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से कनेक्ट नहीं होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • अलवर शहर के कटिघाटी पार्क से शुरू हुई यात्रा का रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक हुआ है। 3:30 बजे बगड़ चौराहे से ​यात्रा का शाम का फेज होगा। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है।
  • राहुल गांधी ने राजस्थान में सस्ते सिलेंडर दिए जाने के मुख्यमंत्री क ऐलान के बाद केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा है। राहुल ने प्रधानमंत्री से कहा कि- मित्रों को मेवा खिलाना बंद कीजिए।
  • राहुल गांधी की यात्रा का आज राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से यात्रा राजस्थान में एंटर हुई थी। राजस्थान में यात्रा का 521 किलोमीटर का सफर है।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को भाजपा के खिलाफ विवादित बयान दे डाला। राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा की सभा में उन्होंने कहा- कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं। आजादी के बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी, क्या देश के लिए भाजपा नेताओं के घर से कुत्ता भी मरा है। वे हमें देशद्रोही कहते हैं।
  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा में ऐलान किया- हम एक कैटेगरी बना रहे हैं। इस कैटेगरी के लोगों को एक हजार 50 रुपए का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे। सिलेंडर अप्रैल से राज्य में मिलेगा।

 

Related posts

सीसवाली कस्बे में सुबह से मची रही हलचल, तोड़ी गई दुकानों और मकानों के मुआवजे की उठाई मांग

Such Tak

राहुल का चेहरा बदला, क्या यात्रा से राजनीति भी बदलेगी:दक्षिण नहीं, मध्य प्रदेश-राजस्थान में यात्रा ही अग्निपरीक्षा

Such Tak

BJP का घोषणा पत्र जारी, 5 साल में 20 लाख रोजगार, लड़कियों को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी

Such Tak