27/03/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा में लगेगी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी: सिकंदरा में बनेगा डोम, CM गहलोत करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौसा जिले में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं सिकंदरा पहुंचने पर राज्य सरकार के 4 वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शनिवार को प्रदर्शनी स्थल का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से ओएसडी अनुराग वाजपेई, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अरुण कुमार जोशी ने दौसा एडीएम रामकिशोर मीना, सिकराय एसडीएम राकेश मीणा, उपनिदेशक रामजीलाल मीणा, तहसीलदार दिनेश मीणा के साथ सिकंदरा गांव से लेकर पीचूपाड़ा टोल प्लाजा तक दो जगह पर भूमि का जायजा लिया।

डीआईपीआर के उपनिदेशक रामजीलाल मीणा ने बताया कि सिकंदरा मुख्य गांव में राहुल गांधी की यात्रा के दोपहर के भोजन स्थल से पहले एवं बाणगंगा नदी से आगे पीचूपाड़ा टोल प्लाजा के पास प्रदर्शनी लगाने की जगह को देखा है। अभी जगह को फाइनल नहीं किया, लेकिन संभवत इन दो जगह में से एक जगह पर सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन 18 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे।

प्रदर्शनी स्थल पर 150 गुणा 100 वर्ग फिट में (डोम) पांडाल बनाया जाएगा। डोम के अंदर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें राज्य सरकार के 4 साल के कामकाज को दिखाया जाएगा। यात्रा के दौरान राहुल गांधी एवं भारत जोड़ो यात्री व आमजन सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल की प्रदर्शनी को अवलोकन करेंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी ने तैयारियां तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही प्रदर्शनी स्थल को चिन्हित कर तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।

Related posts

स्मृति इरानी से कांग्रेस नेता ने फ्लाइट से उतरते हुए पूछे तीखे सवाल, मिला यह जवाब

Such Tak

एंकर को पकड़ने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस; गाजियाबाद पुलिस ने रोका, नोएडा पुलिस पकड़ ले गई : राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर अरेस्ट

Such Tak

अंता में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोडो’ अभियान शुरू: मंत्री प्रमोद भाया बोले- कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य

Such Tak