02/04/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा: बून्दी में राहुल ने चलाई बैलगाड़ी: हिमाचल के नए CM के शपथग्रहण में भी होंगे शामिल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस समय राजस्थान में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का आज 95वां दिन और राजस्थान में आठवां दिन है। कांग्रेस नेता ने रविवार सुबह बूंदी जिले के बलदेवपुरा गांव से पैदल यात्रा शुरू की। इस दौरान जिले के लबान में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर उन्होंने बैलगाड़ी चलाई। करीब 13 किलोमीटर के बाद लंच ब्रेक होगा। इसी बीच राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए शिमला जाएंगे।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस बात की जानकारी दी है। उधर, राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा के बीच गुजरात और हिमाचल चुनाव नतीजों की भी चर्चा हो रही। खास तौर से हिमाचल में कांग्रेस की जीत से पायलट खेमा काफी उत्साहित नजर आ रहा।

राहुल गांधी जाएंगे शिमला, फिर शाम में लौटेंगे राजस्थान

राहुल गांधी ने रविवार सुबह 6 बजे अपनी यात्रा शुरू की। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए। इस दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना समेत कई दिग्गज नेता राहुल के साथ कदमताल करते दिखाई दिए। उनका लंच ब्रेक बूंदी के लबान सीआईडी कैंपस में होगा। लंच ब्रेक के दौरान राहुल हिमाचल के नए सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिमला जाएंगे। हालांकि, शाम को वो वापस राजस्थान लौटेंगे और 9 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा करेंगे। फिर उनका रात्रि विश्राम बाबई में होगा।

खेल मंत्री ने खेला वॉलीबॉल, राहुल ने देखा कब्बडी मैच

‘भारत जोड़ो’ यात्रा के नाइट कैंप का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें गहलोत सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना भी नजर आ रहे हैं। ये यात्रा में शामिल लोगों के साथ नाइट कैंप में वॉलीबॉल खेलते नजर आए। खुद बॉल को शॉट मार रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के रात्रि विश्राम के दौरान कई तरह की एक्टिविटी होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं, खेल होते हैं। उसी दौरान बलदेवपुरा रात्रि विश्राम स्थल पर रात को वॉलीबॉल का खेल हुआ।

 

Related posts

श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान का सर्वधर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 मई को

Such Tak

BARAN: अंता ; क्या इस बार भी नही हटेगा अतिक्रमण ??

Such Tak

उन्होंने कमरों के ताले टूटे व दरबाजे खुले देखे। समाज सेवी सुनील शर्मा ने बताया इन चोरी की घटनाओं से लोगो दहशत में हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन तीनों चोरी की घटनाओं को किसी भेदी ने ही अंजाम दिया है जिसे पता था कि इन कमरों में रात को कोई नहीं सोया है। इन चोरी की घटनाओं की पुष्टि एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटनाओं की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौका पर भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Web1Tech Team