24/03/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी का कालबेलिया डांस: पायलट समर्थकों की नारेबाजी, रॉबर्ट-मिराया भी रहे साथ

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में आज महिलाओं का दिन है। आठवें दिन सवाई माधोपुर में चल रही यात्रा में राहुल के साथ प्रियंका गांधी की फैमिली भी चल रही है। स्थानीय महिला नेताओं के साथ प्रियंका और उनकी बेटी मिराया बातें कर रही हैं तो एक पॉइंट पर प्रियंका ने कालबेलिया डांस भी किया।

इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा और राहुल भी कालबेलिया आर्टिस्ट के साथ डांस करते हुए दिखाई दिए।

बूंदी जिले से सवाई माधाेपुर पहुंची यात्रा में फिलहाल लंच ब्रेक हुआ है। खंडार क्षेत्र के पीपलवाड़ा में लंच के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे आज का दूसरा चरण शुरू होगा।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आज केवल महिलाओं को समर्पित की गई, लेकिन यात्रा की शुरुआत के बाद भारी भीड़ होने के चलते महिला शक्ति पदयात्रा को मिक्स कर दिया गया, अब पुरुष यात्री और महिलाएं साथ चल रही हैं।

वहीं, यात्रा के दौरान सचिन पायलट के समर्थक उनके कटआउट लेकर चल रहे हैं। यात्रा के दौरान उनके समर्थकों ने पायलट के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

आसपास के जिलों से पहुंचीं महिलाएं
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के जिलों की महिलाएं पहुंचीं हैं। कांग्रेस नेताओं को इसके लिए क्षेत्रवार महिलाओं को पदयात्रा में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

बूंदी जिले में केशोरायपाटन के बबई से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। 10 बजे राहुल की यात्रा सवाईमाधोपुर के खंडार में पिलवाड़ा गांव पहुंची। लंच ब्रेक के बाद 3:30 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी। शाम 6:30 बजे यात्रा खंडार के कुस्तला पहुंचेगी, यहां पर राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। खंडार के बोरिफ में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा जादू की छड़ी नहीं है। मैंने कभी यह दावा नहीं किया कि यह जादू की छड़ी है। कोई जादू की छड़ी नहीं है। यह एक गंभीर प्रयास है। इसे आगे लेकर जाना संगठन का काम है, इस यात्रा का फॉलोअप संगठन को करना है। संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि वह फॉलोअप करे। संगठन से फॉलोअप नहीं है तो कुछ नहीं होगा, हम आए और चले गए, इसका कोई असर नीं होने वाला है। इसीलिए हमने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरु किया है।
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा। 24 दिसंबर से 2 ​जनवरी तक यात्रा का ब्रेक रहेगा। यात्रा के ब्रेक वाले दिनों में राहुल गांधी लोकसभा में जा सकते हैंं।
  • राहुल गांधी की यात्रा अब सचिन पायलट के समर्थकों की ज्यादा संख्या वाले इलाके में है। यात्रा में पायलट समर्थकों की संख्या भी बढ़ने लगी है। यात्रा के दौरान पायलट समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते देखे सुने जा सकते हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान का असर भी दिख सकता है।

 

Related posts

जयपुर में पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता, खदेड़ा-पानी की बौछार

Such Tak

अंता में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोडो’ अभियान शुरू: मंत्री प्रमोद भाया बोले- कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य

Such Tak

बारां में पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश शुरू: 2200 कार्मिकों को मिलेगी राहत

Such Tak