बिग बॉस को विवादित शो के नाम से भी जाना जाता है। इस शो में कइयों के राज से पर्दा उठता है तो कइ नई कहानियां जन्म लेती हैं। जहां बिग बॉस इतने सालों से लोकप्रिय है तो वहीं 2021 में बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हुई। अब खबर है कि जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है।
जब से ‘बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2’ के बारे में चर्चा शुरू हुई है तब से ही दर्शक उत्साहित हो गए हैं। अब इससे जुड़ी एक और खबर आ रही है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था, अब जो खबर है वो दूसरे सीजन के होस्ट को लेकर है।
इससे पहले यह खबर भी सामने आई थी सीजन 2 को करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) होस्ट कर सकते हैं।
इन दोनों को ‘बिग बॉस 13’ में दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस सीजन में दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे थे। वहीं, आसिम रियाज फर्स्ट रनरअप और शहनाज गिल सेकंड रनरअप थीं। मजे की बात ये है कि तीनों अच्छे दोस्त थे। वहीं इस शो में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला को खूब प्यार मिला था। कपल को सिडनाज के नास से पजाना जाता था। दोनों की केमेस्ट्री देखते ही बनती