01/04/2023
खोज खबर देश राजस्थान

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान: महिला वोटरों पर टारगेट, महिला रैली में प्रियंका जयपुर आएंगी, प्रदेश प्रभारी तैयारी बैठक में शामिल होंगे

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की 26 जनवरी से शुरूआत होगी। इसके समापन पर राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। इसके साथ ही सभी राज्यों की राजधानियों में महिलाओं की रैली निकाली जाएगी। जयपुर में निकलने वाली ऐसी रैली की अगुवाई कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। यह रैली मार्च के शुरू में होने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी एक-दो जिलों की तैयारी मीटिंग में शामिल होंगे। इससे पहले घर-घर पहुंचने के इस अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं।

रविवार तक जिला समन्वयक और जिला प्रभारी मीटिंग लेंगे। इसके बाद 18 से 20 जनवरी तक अपने प्रभार वाले जिलों में प्रभारी मंत्री समन्वयकों, ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। इसी दौरान 20 जनवरी को प्रदेश प्रभारी रंधावा का गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रंधावा ने जयपुर में हुई बैठक में कहा भी था कि वे तैयारी बैठक में कभी भी आ सकते हैं। इन तैयारी बैठकों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी को सौंपी जाएगी। इसके बाद प्रदेश संगठन की ओर से बनाई गई अभियान की प्रदेश स्तरीय समिति समीक्षा करेगी।

बूथ-बूथ तक ढाई लाख किमी यात्रा..
अभियान के तहत हर ब्लॉक की यात्रा हर बूथ में जाएगी। प्रत्येक बूथ के घर-घर तक कार्यकर्ता यात्रा के रूप में पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि घरों में लोगों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश दिया जाएगा। राज्य सरकार के कामकाज के पर्चे बांटे जाएंगे। कार्यकर्ता केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने उजागर करेंगे। अभियान के तहत घरों में राहुल गांधी के संदेश के स्टीकर भी चिपकाएंगे। हर ब्लॉक के कुल 52 हजार बूथों की इन यात्राओं में प्रदेश भर में कार्यकर्ता करीब ढाई लाख किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेंगे।

प्रदेश और महिला सम्मेलन..
अभियान के अंतर्गत बूथ स्तरीय यात्राओं के बाद हर जिले में सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलनों में प्रदेश पदाधिकारी व अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा, जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इस बीच एक रैली महिलाओं के लिए होगी। जयपुर में होने वाली इस रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। महिला वोटरों को टारगेट करने के लिए कांग्रेस ने देशभर में इस प्रकार का कार्यक्रम तय किया है।

Related posts

PrithviraJ Film Review: अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’ एक थकाऊ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड डेब्यू भी किया है.

Such Tak

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा से पहले, फ्रंटफुट पर खेल रहे सचिन पायलट समर्थक, क्या पड़ेगा आलाकमान पर प्रेशर

Such Tak

जो अधिकारी जनसेवा के लिए करते नौकरी वे ही कर सकते समाज के गरीब व् असहाय की सहायता और जो पैसों के लिए करते नौकरी उनका न समाज न जनता करती आदर,सिर्फ अपनों के लिए करते नौकरी. देखिये इस IAS की पॉवर जो गरीब वर्ग के मसीहा है. आप ऐसे अधिकारियो को कितने अंक देते है, कॉमेंट व् लाइक दे अपने.

Web1Tech Team