27/03/2023
खोज खबर देश राजनीति

त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज: फरवरी में होने हैं चुनाव, आयोग दोपहर 2.30 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में फरवरी के मध्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग दोपहर 2.30 बजे इसका ऐलान करेगा। नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसलिए फरवरी के अंत तक चुनाव कराए जाने की ज्यादा संभावना है।

मेघालय में अभी एनपीपी ( नेशनल पीपुल्स पार्टी‌‌) की सरकार है। कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। राज्य की कमान माणिक साहा के हाथों में हैं। नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है और नेफियू रियो मुख्यमंत्री हैं।

इस साल 9 राज्यों में चुनाव, शुरुआत नॉर्थ ईस्ट..
2024 में लोकसभा चुनाव के पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के अलावा कुल 9 राज्यों में चुनाव होंगे। नॉर्थ ईस्ट के बाद अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।
इसके अलावा 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल भी इसी साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर कार्यकाल खत्म होगा।

अब जानिए तीनों राज्यों का हाल..

1. मेघालय विधानसभा, सीटें- 60, बहुमत- 31
मेघालय में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। BJP को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 19 सीटें मिली थीं। इसने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इन्होंने मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) बनाया।

यहां पिछले तीन महीनों से पार्टियां चुनावी मोड में हैं। कांग्रेस ने 40 और NPP ने 58 उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।

2. त्रिपुरा विधानसभा, सीटें- 60, बहुमत- 31
राज्य में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 35 सीटें मिली थीं। भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पहले बिप्लब देव CM बनाए गए थे, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बना दिया गया।  आगामी चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए CPM और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। एक और बड़ी पार्टी ममता बनर्जी की TMC भी है, जो भाजपा को टक्कर दे सकती है।

3. नगालैंड विधानभा, सीटें-60, बहुमत-31
नगालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। नेफ्यू रियो CM हैं। एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, भाजपा NPP और JDU शामिल हैं।

पिछले साल दोनों दलों ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा था कि NDPP 40 और भाजपा 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Related posts

पैराशूटिंग वर्ल्ड कप: पहले वीजा नहीं मिला ; अब तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Such Tak

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट सहित कई पहलवानों ने WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए हैं बड़े आरोप !

Such Tak

Rajasthan : राजस्थान के बेरोजगारों के भविष्य को एक और बडा झटका

Such Tak