27/03/2023
खोज खबर विदेश

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को सीने में दो गोली मारीं, भाषण के दौरान हमला; शरीर से खून बहता दिखा : शिंजो आबे पर हमला

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।

विदेशपुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

दिल का दौरा भी पड़ा
जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।

कौन हैं शिजो आबे
67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी(एलडीपी) पार्टी से जुड़े हैं। आबे 2006-07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

कुछ इस तरह से अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती किए जाएंगे नेपाली गोरखा

Related posts

बेमौसम बारिश से सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान

Such Tak

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर साधा निशाना, पढ़ी हरिवंशराय की कविता कहा- कांग्रेसजनों का विश्वास मेरे जीवनभर की कमाई

Such Tak

राजस्थान में 23-24 जनवरी को बारिश का अलर्ट: उदयपुर में 12 साल में सबसे ठंडी रात, 6 से ज्यादा शहरों में जमा पाला

Such Tak