30/05/2023
खोज खबर देश राजनीति

दक्षिण भारत से हुआ भाजपा का सूफड़ा साफ़, 34 साल बाद कांग्रेस जीती सबसे ज्यादा सीटें

कर्नाटक में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं BJP सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई। पिछले 34 साल में राज्य में कांग्रेस की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 1989 में कांग्रेस ने 178 सीटें जीती थीं और भाजपा को महज 4 सीटें मिली थीं। इस जीत के साथ ही अब दक्षिण के किसी भी राज्य (कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तमिलनाडु) में BJP की सरकार नहीं रह गई।

5 महीने पहले हिमाचल में भी कांग्रेस ने BJP को हराया था। इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने 2018 में इन तीनों राज्यों में जीत दर्ज की थी। हालांकि बाद में विधायकों के जोड़तोड़ से मध्य प्रदेश में भाजपा ने सरकार बना ली। भारतीय ओलिंपिक संघ ने कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, अकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंट्स के लिए भेजी जाने वाली एंट्री की जानकारी तत्काल सौंपने को कहा है। खेल मंत्रालय ने 45 दिन के भीतर फेडरेशन का चुनाव कराने का आदेश भी दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मे जनता दल (सेक्युलर) को 19 सीटों पर जीत मिली है। 7 सीटें ऐसी रहीं, जहां कैंडिडेट्स हजार से भी कम वोटों के अंतर से हारे हैं। इनमें 5 कैंडिडेट कांग्रेस जबकि, 2 कैंडिडेट BJP के थे। वोट शेयर के लिहाज से देखें, तो कांग्रेस को 42.9%, BJP को 36%, वहीं JDS को कुल 13.3% वोट मिले हैं। CM बसवराज बोम्मई और उनके 11 मंत्री जीते, लेकिन 11 मंत्री हार गए। कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर रिकॉर्ड 1,22,392 वोटों से जीत दर्ज की। राहुल गांधी ने कहा- कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत पसंद है। हमारे जो मुख्य 5 वादे थे, वे पहली ही कैबिनेट बैठक में पूरे किए जाएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा ताना मारती थी कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। अब यह सच्चाई है कि भाजपा दक्षिण भारत मुक्त हो चुकी है।

 

 

Related posts

सरकारी दफ्तरों में लगेंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर, बकाया है करोड़ों के बिल

Such Tak

बारां : भगवान महावीर की जयंती पर भव्य जुलूस निकाला

Such Tak

PM मोदी ने नहीं की मालासेरी में कोई बड़ी घोषणा: क्या अब भी BJP को मिल पाएगा आदिवासियों की तरह गुर्जरों का समर्थन ?

Such Tak