24/09/2023
खोज खबर देश राजनीति

राहुल बोले- RSS दफ्तर नहीं जा सकता, मेरा गला काटना होगा: वरुण को गले लगा सकता हूं पर उनकी विचारधारा के खिलाफ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे वरुण गांधी को गले लगा सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। राहुल बोले कि वे RSS के दफ्तर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए उनकी गर्दन काटनी होगी।

राहुल ने यह भी कहा- मेरे परिवार की एक विचारधारा है। वरुण ने दूसरी विचारधारा चुनी। मैं उस विचारधारा को अपना नहीं सकता।

पंजाब में 35 मिनट में 2 बार राहुल की सुरक्षा में चूक..

पहली… सुबह 8.05 बजे यात्रा जालंधर-पठानकोट रोड पर थी। इसी दौरान होशियारपुर में दसूहा के पास एक युवक राहुल गांधी का थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तोड़ने में सफल रहा। युवक सीधे राहुल के पास पहुंच गया और उन्हें गले लगा लिया। यह देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे बढ़े और युवक को पीछे धकेल दिया। सुरक्षाकर्मी भी यह देख युवक की तरफ लपके।

दूसरी… चूक सुबह 8.40 बजे हुई। टी-ब्रेक के लिए यात्रा होशियारपुर के ही गांव गांव बस्सी के किसान हट ढाबे पर रुकी थी। सड़क क्रॉस करने के लिए राहुल गांधी आगे बढ़े, तभी सिर पर केसरी परना बांधे हुए युवक आगे बढ़ गया और राहुल के करीब पहुंच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसे भांप लिया। जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया। ये दोनों घटनाएं 35 मिनट के भीतर हुईं। यह स्थिति तब है जबकि पंजाब में राहुल गांधी को सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। यहां वह थ्री लेयर सुरक्षा में चल रहे हैं।

युवक के गले लगने पर राहुल बोले- ये सुरक्षा में चूक नहीं, ऐसा होता है..
युवक के गले लगने की घटना पर राहुल बोले- मैं उस व्यक्ति को नहीं देख पाया, जो मेरे गले लगने आया था। मुझे समझ नहीं आ रहा कि आप इसे सुरक्षा में चूक क्यों कह रहे हैं। इस यात्रा में बहुत ज्यादा जोश देखने को मिल रहा है। ऐसा होता रहता है। सुरक्षा में लगे लोगों ने उस युवक की जांच की थी। वह केवल उत्साहित था।

कश्मीर में राहुल की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, कहा- पैदल नहीं, कार से चलें..
उधर, कश्मीर में भी सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों ने कश्मीर में राहुल को पैदल न चलने की सलाह दी।

  • अधिकारियों ने बताया कि राहुल की सुरक्षा को लेकर योजना तैयार कर ली गई है।
  • राहुल को कश्मीर में पैदल चलने के बजाय कार से चलने की सलाह दी गई है।
  • 19 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच रही है। यह यात्रा का अंतिम पड़ाव है, 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा 30 जनवरी को कश्मीर में पूरी होगी।

कांग्रेस की सुरक्षा में चूक की शिकायत पर CRPF ने कहा था- 2020 से राहुल ने 113 बार तोड़े सुरक्षा नियम..
राहुल गांधी की दिल्ली में सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। जिसके बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है।

राहुल बोले- नवजोत सिंह सिद्धू को मिलेगी जिम्मेदारी..

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर के गनूसपुर पहुंचे राहुल गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर निकलते ही जिम्मेदारी सौंपने का इशारा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी को कोई न कोई जिम्मेदारी दी जाएगी। यह उन्होंने तक कहा जब वहां खड़ी सीनियर लीडरशिप अगले सवाल की तरफ जाने का दबाव बना रही थी |

पंजाब में पैदल यात्रा समाप्त, कल हिमाचल जाएंगे, परसों पठानकोट में रैली..
पंजाब में राहुल गांधी की पैदल यात्रा खत्म हो गई है। हरियाणा के बाद खन्ना से यह यात्रा पंजाब में दाखिल हुई। जालंधर होते हुए यह यात्रा आज मुकेरियां में खत्म हो गई। रात राहुल गांधी मुकेरियां के बॉर्डर एरिया महसाबपुर में रुकेंगे। जिसके बाद बुधवार सुबह ही हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे।
राहुल गांधी एक दिन हिमाचल में अपनी पदयात्रा करेंगे। वीरवार राहुल गांधी एक बार फिर पंजाब में एंटर करेंगे। लेकिन इस दौरान वह पठानकोट में सिर्फ रैली करने वाले हैं, जो वीरवार दोपहर को होगी। उसके बाद पठानकोट के रास्ते भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी।

राहुल गांधी और भगवंत मान आए थे आमने-सामने..
होशियारपुर में पहले दिन राहुल गांधी ने CM भगवंत मान को नसीहत दी। राहुल ने कहा कि वह दिल्ली के दबाव में न आएं। अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल न बनें। पंजाब के CM भगवंत मान ने जवाब में देर नहीं लगाई। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाने और चन्नी को CM बनाने को लेकर राहुल गांधी को जोरदार जवाब दिया है।

भगवंत मान ने कहा- राहुल जी, पंजाब में आप उल्टा-सीधा ना ही बोलें तो अच्छा है। मुझे CM पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने। आपने 2 मिनट में चुने हुए CM कैप्टन साहब को दिल्ली से बेइज्जत करके हटा दिया था। यात्रा में पंजाब के अध्यक्ष को धक्के पड़ रहे हैं। आप बोलते अच्छे नहीं लगते।

राहुल गांधी ने नसीहत देते हुए कहा था- हिंदुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। हर प्रदेश की भाषा अपना इतिहास, जीने का तरीका होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए।

पंजाब के CM से कहना चाहता हूं। भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के CM हो। पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए। दिल्ली और केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब की इज्जत की बात है। आपके किसानों मजदूरों की बात सुन कर काम करना चाहिए। किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस की सरकार में पंजाब यहीं से चलता था |

Related posts

पेपरलीक मामले की सीबीआई जांच की मांग पर गहलोत का पलटवार, कहा- ‘भाजपा शासित राज्यों में भी हो सीबीआई से जांच’

Such Tak

पीएम मोदी की मां ने वोट डाला, 11 बजे तक 19.1% मतदान

Such Tak

निर्णायक लड़ाई के दौर में सचिन पायलट: क्या हैं भविष्य की संभावनाएं ?

Such Tak