24/09/2023
खोज खबर राजनीति राजस्थान

जयपुर में संविधान पार्क तैयार, नए साल से एंट्री: हफ्ते में 2 दिन आम पब्लिक के लिए भी खुलेंगे राजभवन के दरवाजे, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी

राजस्थान में नए साल से पहली बार राजभवन के दरवाजे आमजन के लिए खुलेंगे। जयपुर में लोगों को राजभवन के साथ ‘संविधान पार्क’ देखने का मौका मिलेगा। स्मार्ट सिटी के बजट से बनाए गए इस पार्क का 3 जनवरी को उद्घाटन हाे सकता है।

इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ सकती हैं। उद्‌‌घाटन के लिए राजभवन ने यूडीएच को भी लिखा है। इसके बाद आमजन, स्टूडेंट आदि के लिए प्रवेश खोला जाएगा। इससे पहले स्मार्ट सिटी के बजट से विधानसभा में डिजिटल म्यूजियम भी बनाया गया है।

एक बार में 50 की एंट्री

  • 50 के स्लॉट में लोगों को संविधान पार्क दिखाएंगे।
  • 2 दिन एंट्री मिलेगी सप्ताह में, इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा।
  • 26 जनवरी को शुरू हुआ था पार्क का काम, 15 अगस्त 2022 तक पूरा होना था।
  • 8.16 करोड़ का बजट था, बढ़कर 9.5 करोड़ रुपए हो गया।

संविधान पार्क में ये है खास


-संविधान के गठन में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं, उनके योगदान व संविधान की संरचना और उसके वास्तविक मूल्यों को शिलालेखों पर उकेरा गया।
-संविधान की जानकारी का विभिन्न खंडों में विभाजन, प्रतिमाओं व शिलालेखों को वॉक-वे के पास स्थापित कर श्रव्य-दृश्य माध्यम से आकर्षक बनाया गया।
– महात्मा गांधी की 10 गुणा 12 फीट की चरखा चलाते गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है।
– महाराणा प्रताप की उनके प्रिय घोड़े चेतक के साथ सफेद मार्बल की प्रतिमा स्थापित की गई है।

 

Related posts

बारां : श्रीराम स्टेडियम से बड़ां बालाजी धाम तक 7वीं पदयात्रा आज

Such Tak

रूस ने यूक्रेन के दो प्रांत स्वतंत्र देश घोषित किए:पुतिन ने ​यूक्रेन को बताया अमेरिका की कठपुतली; यूक्रेनी राष्ट्रपति का पलटवार, कहा- हम डरते नहीं हैं

Such Tak

कर्नाटक: कांग्रेस ने श्री हनुमान जी से लिया पंगा, बघेल बोले- बैन बजरंग बली पर नहीं, बजरंग दल पर लगेगा

Such Tak