30/09/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

गहलोत सरकार को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत -बजरंग बली धोबी पछाड़ देंगें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अबकी बार बजरंगबली कांग्रेस को धोबी पछाड़ देंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

प्रदेश में अपराधी बेखौफ लूट, चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन सरकार आंखें मूंद बैठी है। आम जनता को भ्रमित करने के लिए सिर्फ झूठी घोषणाएं की जा रही है। वहीं सरकारी दफ्तरों में सोने सिल्ली मिल रही है। कांग्रेसी विधायकों ने राजस्थान को लूट का अड्डा बना लिया है। जो राजस्थान अब तक शांतिप्रिय प्रदेश हुआ करता था। वहां कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जगह-जगह दंगे हो रहे हैं। जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी। आने वाले चुनाव में राजस्थान की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार राजस्थान में सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। प्रदेश में हिंदुओं का पलायन हो रहा है। अलग-अलग जगह सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं। ना तो किसानों का कर्ज माफ हुआ है। ना ही युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। साढ़े चार साल से राजस्थान में सिर्फ भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। जो बिना भ्रष्टाचार के आम जनता का एक काम भी नहीं करती।

ऐसे में प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंक देगी। इस दौरान सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री के कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली द्वारा सबक सिखाएं जाने के बयान का भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस चुनाव में पता चल जाएगा कि बजरंगबली का घोटा किसके ऊपर घूमेगा।

सीपी जोशी ने कहा कि पिछले 9 साल में मोदी जी के कार्यकाल में देश भर में ऐतिहासिक काम हुए हैं। ऐसे में राजस्थान बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान प्रवास पर आएंगे। इसके साथ ही अगले महीने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी कई आंदोलनों की शुरुआत करेगी। जिसको लेकर आज कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई है।

भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राजस्थान बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया रहाटकर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व सांसद ओम प्रकाश माथुर और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहे।

Related posts

सिद्धू को मिली जेल : सुनील का खिला कमल

Such Tak

औरंगजेब को पत्र लिखकर शिवाजी ने 5 बार मांगी माफी! सुधांशु त्रिवेदी ने दिया विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा संग्राम

Such Tak

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट में दूल्हे के पिता-भतीजे की भी मौत: बड़े भाई ने आज दूसरे मासूम बेटे को भी खोया, दूल्हे की मां की भी गई जान, 5 दिन में 22 जानें गईं

Such Tak