01/12/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

जयपुर : गहलोत सरकार की कई बजट घोषणाएं आज से प्रभावी 

राजस्थान में स्कूलों-अस्पतालों के समय में बदलाव

चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपए तक का इलाज, 100 यूनिट बिजली फ्री, 76 लाख परिवारों को 500 गैस सिलेंडर, वृद्धावस्था पेंशन 1000, अंतरजातीय विवाह करने पर 10 लाख की सहायता, महिलाओं को सरकारी बसों -में 50 फीसदी की छूट सहित कई घोषणा आज से प्रभावी

जयपुर। प्रदेश में आज 1 अप्रेल से जहां कई बदलाव हो गए हैं तो वहीं गहलोत सरकार की प्रमुख बजट घोषणाएं भी आज से प्रभावी हो जाएंगी, जिससे कि बजट घोषणाओं और अन्य योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को आज से मिलने लग जाएगा। प्रदेश में आज से स्कूलों और अस्पतालों के समय में बदलाव हो गया है।

निजी और सरकारी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे, जबकि दो पारी के स्कूल सुबह 7बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगे।

अस्पतालों का समय बदलेगा 

सरकारी अस्पताल पहले जहां 9 बजे से 3 बजे तक खुलते थे। वहीं अब 1 अप्रैल से अंता सरकारी अस्पताल का टाइम बदल रहा है। अब अस्पताल 9 की जगह सुबह 8 बजे खुल जाएगा।

10 अप्रैल से बदलेगा कोर्ट का समय 

10 अप्रैल से न्यायालयों का समय भी बदल जाएगा। यह दो जुलाई तक लागू रहेगा। ग्रीष्मकाल में हाईकोर्ट खुलने का समय सवेरे 7ः30 बजे से 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान 10ः30 बजे से 10ः45 बजे तक लंच रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों के खुलने का समय सवेरे 7ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान 10 बजे से 10ः15 तक लंच रहेगा।

चिरंजीवी योजना में 25 लाख का इलाज आज से प्रभावी 

वहीं हाल ही में बजट घोषणा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से चिरंजीवी बीमा योजना में 25 लाख रुपए तक के इलाज की घोषणा भी आज से प्रभावी होगी। प्रदेश की जनता आज से चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख रुपए तक का इलाज का फायदा ले सकेगी।

100 यूनिट बिजली फ्रीः

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को आज से सौ यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा का लाभ भी आज से मिल सकेगा।

किसानों को हर माह 2000 यूनिट बिजली 

प्रदेश में किसानों को भी आज से हर महीने 2000 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, जिससे कि किसानों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में इसकी घोषणा की थी।

वृद्धावस्था पेंशन भी 1000 किए जाने की घोषणा आज से प्रभावी हो जाएगी। मई माह में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन अब 750 की बजाए 1000 रुपए मिलना शुरू हो जाएगी।
महिलाओं को रोडवेज में 50 फ़ीसदी किराए में छूट
वहीं महिलाओं को रोडवेज के सामान्य बसों में 50 दिन किराए की छूट की घोषणा भी आज से प्रभावी हो जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने हाल ही में बजट घोषणा के दौरान महिलाओं को 50 फ़ीसदी किराए में छूट की घोषणा की थी।
76 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर 
प्रदेश के 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की घोषणा भी आज से प्रभावी हो गई है। निर्धन परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। इसकी भी घोषणा मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की थी।
नया टैक्स रिजीम मिलेगा 
कल से नया टैक्स रिजीम मिलेगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी गई है। जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर वेतन भोगी वर्ग की बचत बढ़ेगी। नए सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल है। अब 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
सोने के आभूषणों पर 6 डिजिट वाला हॉलमार्क 
अब सोने की बिक्री के लिए 6 डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क लागू कर दिया गया है, जो एक अप्रैल से प्रभावी होगा। यानी अब सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। इससे यह पता लगेगा कि सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स और स्कीम में ज्यादा निवेश सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 8% ब्याज दिया जा रहा है।
पात्र परिवारों को मुफ्त राशन किट 
इधर प्रदेश के बीपीएल श्रेणी और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पात्र परिवारों को भी हर माह फ्री में राशन किट दिए जाने की घोषणा भी आज से प्रभावी हो गई है। निर्धन और पात्र परिवारों को सरकार की ओर से आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, मसालों का किट आज से मिलने लग जाएगा।

Related posts

राजस्थान में गहराता बिजली संकट, 3 मई को सभी औद्योगिक इकाईयों को केवल 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति

Such Tak

दिल्ली मेयर चुनाव: AAP का आरोप- BJP ने पार्षदों को दिया 1 करोड़ का ऑफर, दिल्ली को आज मिलेगा नया मेयर? तीसरी बार सदन की बैठक

Such Tak

दिल्ली में ऑपरेशन बुलडोजर पर बड़ा फैसला:SC ने कहा- जहांगीरपुरी में कार्रवाई पर रोक बरकरार, दो हफ्ते बाद फिर सुनवाई, पूरे देश में रोक नहीं

Such Tak