27/03/2023
खोज खबर देश

संघ की विजयदशमी में पहली बार महिला चीफ गेस्ट : भागवत बोले- आबादी में धार्मिक असंतुलन

कौन हैं संतोष यादव?

संतोष यादव एक मशहूर पर्वतारोही हैं. वो ऐसी पहली महिला हैं, जिन्होंने दो बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की. पहली बार मई 1992 में और दूसरी बाद मई 1993 में. ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके अलावा, कांगसुंग की तरफ़ से माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं.

भागवत की स्पीच- समान जनसंख्या पॉलिसी बने

डॉ. मोहन भागवत ने कहा, ‘जनसंख्या जितनी अधिक होगी बोझ उतना ही ज्यादा होगा। हमको यह देखना होगा कि हमारा देश 50 साल के बाद कितने लोगों को खिला और झेल सकता है। इसलिए जनसंख्या की एक पॉलिसी बने और वह सब पर समान रूप से लागू हो।

 

 

2025 तक संघ के मुख्य पद महिलाओं को सौंपे जा सकते हैं

संघ के सामने कई बार यह प्रश्न उठता रहा है कि संगठन के ढांचे में शीर्ष स्थानों पर महिलाएं क्यों नहीं हैं। लिहाजा संघ में सहमति बनी है कि सह कार्यवाह और सह सरकार्यवाह की जिम्मेदारी महिलाओं को दिया जाना चाहिए। आने वाले समय में राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी स्वयं सेविकाओं को संघ में आने का मौका मिलेगा।

 

 

संघ में 1936 से अहम भूमिका निभा रहीं महिलाएं

संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं कि लंबे समय से आरोप लगता रहा है कि संघ देश की आधी आबादी से कटा हुआ है। लेकिन, ऐसा नहीं है। संघ की स्थापना के 11 साल बाद 1936 से संघ में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं के लिए बाल शाखा, तरुण शाखा और राष्ट्र सेविका समिति है। देशभर में राष्ट्र सेविका समिति की 3500 से अधिक शाखाएं हैं। वर्तमान में शांतक्का इसकी प्रमुख हैं।

 

Related posts

छीनी जा सकती है रोहित की टी20- वनडे कप्तानी: क्या हार्दिक बनेंगे नए कप्तान, बोर्ड ने बातचीत की, पंड्या ने समय मांगा, BCCI ने सीनियर सिलेक्शन कमेटी बर्खास्त की: चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स हटाए

Such Tak

आंध्र प्रदेश में पीएम की सुरक्षा में चूक, हेलिकॉप्टर के उड़ान भरते ही छोड़े काले गुब्बारे

Such Tak

शाहरुख के बेटे को क्लीन चिट:ड्रग्स केस में NCB ने अदालत में दायर की 6 हजार पेज की चार्जशीट, आर्यन के खिलाफ न सबूत, न गवाह

Such Tak