लोकसभा में बजट सत्र पर चर्चा हो रही है। भाजपा चाहती है कि, वो पूरी ताकत के साथ चर्चा में सदन में मौजूद रहे। इसलिए भाजपा ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।
संसद का बजट सत्र 2023 जारी है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया गया था। और अब लोकसभा और राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा चल रही है। विपक्ष पूरे आक्रमक तौर पर सरकार पर बरस रहा है। और कई अहम सवालों पर सरकार पर निशाना साध रहा है। इस गरमा-गरम बहस में विपक्ष को पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में जवाब दिया। पर विपक्ष गरम तेवर को देखते हुए भाजपा ने लोक सभा में अपने सभी सांसदों को सोमवार यानि 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन लाइन के व्हिप में पार्टी ने लोक सभा के अपने सभी सांसदों को बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों यानी 13 फरवरी तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। दरअसल, लोक सभा में अभी आम बजट 2023-2024 पर चर्चा चल रही है और इसलिए भाजपा यह चाहती है कि वो पूरी ताकत के साथ चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहे।
बुधवार को सदन में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा और सरकार के लिए एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब सदन में कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।
संसद का बजट सत्र, 31 जनवरी से शुरू होगा और 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र 2023 में 66 दिन तक संसद चलेगी, जिसमें 27 बैठकें होंगी। इस बीच बजट सत्र में 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा।