11/12/2023
खोज खबर धार्मिक राजस्थान हाडोती आँचल

भाया दम्पत्ति ने कन्याभोज, दान दक्षिणा के साथ की नवरात्रा पर्व की पूर्णाहूति

चैत्र नवरात्रा पर्व की राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया द्वारा सोमवार को कन्याभोज एवं दान दक्षिणा भेंट करते हुए पूर्णाहूति की।
श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि प्रतिवर्ष की भंाति इस वर्ष भी भाया परिवार द्वारा शाहबाद स्थित नगरकोट माताजी, विवेकानन्द पार्क के सामने वाले बालाजी तथा श्रीबड़ां बालाजीधाम पर रामायण पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। विद्वान आचार्यो द्वारा नवरात्रा पर्व के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान तथा रामायण पठन कार्य किया जा रहा था।

नवरात्रा समाप्ति के अवसर पर शाहबाद स्थित नगरकोट माताजी पर विद्वान आचार्यो की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान, कन्याभोज के साथ नवरात्रा पर्व की पूर्णाहूति की गई। इस दौरान कन्याओं को भाया दम्पत्ति द्वारा अपने हाथों से भोजन करवाते हुए उन्हें भेंट दी। इसके उपरान्त शाहबाद स्थित तपस्वीजी की बगीची स्थित शिव मंदिर पहुंच कर भगवान महादेव का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।
बारा ंस्थित विवेकानन्द पार्क के सामने वाले बालाजी तथा श्री बड़ां बालाजीधाम पहुंच कर चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णाहूति में भाग लिया तथा विद्वान आचार्यो को दान दक्षिणा भेंट कर प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख समृद्वि की मंगल कामना ईश्वर से की। इस दौरान भाया दम्पत्ति द्वारा गौशाला पहुंच कर गौवंश को हरा चारा भी खिलाया।
चैत्र नवरात्रा के दौरान आचार्य भागवत शुक्ला, रामजी मिश्रा, कृष्णकान्त, प्रशान्त पाठक, पण्डित नारायण शर्मा, पुजारी सुनील शर्मा, दिनेश वैष्णव, रामेश्वर सहित शाहबाद माताजी पुजारी द्वारा नवरात्रा के दौरान अनुष्ठान, पूजा पाठ के धार्मिक कार्य सम्पादित किए गए।

Related posts

अंता: अभिभाषक परिषद के चुनाव संपन्न: विजय गौतम बने अध्यक्ष, भगवान दाधीच निर्विरोध बने कोषाध्यक्ष

Such Tak

सचिन पायलट और उनके गुट के 18 कांग्रेसी विधायकों का विवाद फिर उभरा

Such Tak

विधायक मुकेश भाकर को रोहित गोदारा से मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने कहा- इसे आखिरी चेतावनी मान लेना

Such Tak