03/10/2023
खोज खबर देश राजनीति

गुजरात में BJP की पहली लिस्ट:160 का नाम, रवींद्र जडेजा की पत्नी, हार्दिक पटेल और मोरबी हादसे में लोगों को बचाने वाले को टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी की। 182 विधानसभा सीटों में से अभी 160 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे। यहां उनके खिलाफ कांग्रेस की एमी यागनिक हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह राजकोट पश्चिम से चुनाव लड़ेगीं।

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को टिकट

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को जामनगर उत्तर से टिकट दिया गया है।
मोरबी में भाजपा ने मौजूदा विधायक बृजेश का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया को टिकट दिया है। मोरबी पुल हादसे के वक्त कांतिलाल लोगों की जान बचाने के लिए मच्छू नदी में कूदे थे। उन्होंने जल्द रेस्क्यू के लिए वीडियो भी पोस्ट किया था।

 

कांग्रेस से आने वाले इन नेताओं को दिया टिकट​​​​​​​
प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला), अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा), जीतू चौधरी (कपराडा) को बीजेपी से टिकट दिया गया है। ये सभी नेता 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अब बीजेपी की ओर से मैदान में हैं।

मीटिंग से पहले ही दिग्गजों का चुनाव लड़ने से इनकार

दिल्ली में होने वाली मीटिंग से पहले ही गुजरात के पूर्व CM, डिप्टी CM समेत पांच वरिष्ठ मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया। इन नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को पत्र लिखकर चुनाव न लड़ने की घोषणा की।

शुरुआत डिप्टी CM नितिन पटेल ने की। फिर नितिन पटेल, पूर्व सीएम विजय रूपाणी, पूर्व गृहराज्यमंत्री प्रदीप सिंह जड़ेजा, पूर्व विधि एवं शिक्षा मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूडास्मा एवं पूर्व मंत्री, बोटाद से सौरभ पटेल, प्रदेश अध्यक्ष रहे आरसी फलदू ने भी चुनाव न लड़ने के लिए लेटर लिखा है।

 

Related posts

CBSE Board Result 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं का परिणाम कब करेगा जारी, cbseresults.nic.in पर देखें लेटेस्ट अपडेट

Such Tak

पीवी सिंधु का बेहतरीन प्रदर्शन, चीन की हान युवेय को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Such Tak

अर्थव्यस्था को कटौती का करंट: प्रदेश में 3 घंटे बिजली कटौती, 13500 इंडस्ट्रीज का उत्पादन आधा, एक शिफ्ट में ही हाे रहा काम

Such Tak