30/09/2023
खोज खबर देश राजनीति राजस्थान

बारां-झालावाड़ लोकसभा पर्यवेक्षक ने ली बारां जिले के चारों विधानसभाओं के कांग्रेसजनों की बैठक

प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर लोकसभा बारां-झालावाड़ पर्यवेक्षक जेन्नीबेन थुम्मर द्वारा अपने बारां प्रवास के दूसरे दिन बारां जिले के चारों ब्लाॅकों की बैठक ली गई।
कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र बारां-झालावाड़ के लिए कांग्रेस संगठन द्वारा गुजरात प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जेन्नीबेन थुम्मर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। लोकसभा पर्यवेक्षक बारां-झालावाड का लोकसभा क्षेत्र में आगामी 23 से 26 अगस्त तक दौरा रहेगा।


लोकसभा पर्यवेक्षक द्वारा आज बारां में दूसरे दिन कोटा रोड स्थित होटल राज पैलेस में बारां जिले के बारां, अटरू, किशनगंज, शाहबाद, छबडा, छीपाबडौद, अंता एवं मांगरोल ब्लाॅक के पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। लोकसभा पर्यवेक्षक ने सभी कांग्रेसजनों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा करवाए गए विकास कार्यो की जानकारी आमजन को अधिक से अधिक प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य करवाए गए है तथा ऐसी-ऐसी जन कल्याण की योजनाएं लागू की गई है जो अभी तक भारत देश के अन्य राज्यों में नही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि लोकसभा पर्यवेक्षक द्वारा विधानसभानुसार कार्यकर्ताओं को सुना गया तथा एक कमरे में व्यक्तिगत सुनवाई की गई। आज की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
आज आयोजित बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, विधायक किशनगंज श्रीमती निर्मला सहरिया, बारा विधायक श्री पानाचंद मेघवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष ओम सुमन, रामस्वरूप बैरवा, सिद्वार्थ नागर, भारतेन्द्र सिंह सिसोदिया, भवानीशंकर मालव, मूलचंद शर्मा, सेवादल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका नंदवाना, दिग्विजय सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Related posts

बारां में मूर्त रूप लेने लगी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग जनवरी 2024 में पूरा होगा काम,

Such Tak

पाकिस्तान से क्यों पीछे है भारत ? क्या विकास होने से महिलाओं की काम में भागीदारी बढ़ती है ?

Such Tak

पीके ने कांग्रेस की सदस्यता लेने से किया इनकार, रणदीप सुरजेवाला ने दिया बयान, कहा-प्रशांत किशोर ने ठुकराया हमारा ऑफर

Such Tak