30/09/2023
राजनीति

प्रियंका बोलीं- राहुल योद्धा, सत्य पथ से डिगेंगे नहीं:UP में कहा- अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए, भाई को नहीं खरीद पाए

“राहुल सत्य का कवच पहनकर चल रहे, इसलिए ठंड नहीं लगती”
प्रियंका ने आगे कहा, “कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। आपको डर नहीं लगता, इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता, संभावना, प्यार का पैगाम लेकर चलिए। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया।” हालांकि, मंच पर राहुल ने कोई स्पीच नहीं दी।

3 दिन में 130 किमी चलेंगे राहुलः प्रियंका
गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हुईं थीं। वहीं, राहुल गांधी ने आज यात्रा शुरू करने से पहले दिल्ली में मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी। राहुल की गदा उठाए हुए एक फोटो सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी UP में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं।

  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दोपहर 1.10 बजे UP में प्रवेश कर सकी। तय समय 12 बजे का था।
  • गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर इंदिरापुरी इलाके में दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने UP प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को पार्टी का झंडा सौंपा।
  • पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की भतीजी 78 वर्षीय दीपा कौल भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं हैं।
  • आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “उप्र की हवाएं बता रही हैं, जल्द मौसम बदलने वाला है।”
  • प्रियंका गांधी लोनी बॉर्डर पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहीं हैं।
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, “वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। लेकिन, कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं।”
  • गाजियाबाद-दिल्ली के बॉर्डर पर इंदिरापुरी के पास दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, UP के अध्यक्ष को कांग्रेस का झंडा सौंपेंगे। इसके बाद ये यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में UP के लिए आगे बढ़ेगी।
  • कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का डेलिगेशन चेयरमैन एयर मार्शल अशोक गोयल के नेतृत्व में राहुल गांधी से कल बागपत में मिलेगा। करीब 50 पूर्व सैनिक आज गाजियाबाद से ही इस यात्रा में शामिल होंगे।
  • कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, “हम बहुत दिन से इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। आज वो दिन आ गया है। हम यात्रा का UP में स्वागत करेंगे।”
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, “जो दूरियां थी, वो खत्म हो गईं। यही इस यात्रा की सफलता है।”

Related posts

पहले राजस्थान BJP ने जनआक्रोश रैली स्थगित की, कोरोना संक्रमण का दिया हवाला, फिर पूनिया बोले- असमंजस हो गया था,अब नहीं होगी स्थगित

Such Tak

पाई-पाई को महोताज श्रीलंका, पेट्रोल खत्म, पीएम ने एयरलांस के निजीकरण का रखा प्रस्ताव

Such Tak

बिजली संकट को लेकर वसुंधरा ने साधा गहलोत पर निशाना, बोलीं- कुप्रबंधन से लोग अंधेरे में जीने को मजबूर

Such Tak