05/12/2023
खोज खबर देश राजनीति

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से जमानत मिली, सजा पर 3 मई को सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात के सूरत कोर्ट से मानहानि केस में 13 अप्रैल तक के लिए जमानत मिल गई है। साथ ही सजा रद्द करने वाली राहुल गांधी की अपील पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। सजा के खिलाफ याचिका पर सुनवाई 3 मई को होगी। लाइव लॉ के मुताबिक कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक नहीं लगाई है। सजा पर स्टे की याचिका पर 3 मई को सुनवाई होगी। इससे पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए सूरत सत्र न्यायालय अदालत में अपील दायर की। इस तरह राहुल को अब 13 अप्रैल तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। राहुल को निजी पेशी से छूट मिल गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सूरत हैं। यहां उनके समर्थन में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं। सूरत कोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जबरदस्त भीड़ है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पोस्टर, बैनर लेकर खड़े हैं। पूरा शहर राहुल गांधी के पोस्टर-बैनर से पट गया है। जिसमें डरो मत की अपील की गई है।

मोदी सरनेम वाले मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती देने राहुल गांधी सोमवार को सूरत पहुंचे थे। इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की है। सजा को रद्द करने की मांग वाल राहुल गांधी की अपील पर 3 मई को सुनवाई होगी।

गहलोत बोले- हमे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा-

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूरत में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं. हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।

 

Related posts

जेएनयू में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Such Tak

हाडौती के प्रसिद्ध डोल मेले का हुआ शुभारम्भ, अखाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्राएं

Such Tak

जेएनयू में रामनवमी की पूजा और मांसाहार पर झड़प, एफ़आईआर दर्ज

Such Tak