27/03/2023
राजस्थान

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 24 लोग निकले पाॅजीटिव

हमीरपुर /

हमीरपुर जिला में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 24 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में 8 लोग नादौन के हैं। इन आठ लोगों में 39 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय लड़का, 10 वर्षीय लड़का, 33 वर्षीय महिला, 2 वर्षीय बच्ची, 10 वर्षीय लड़का, 16 वर्षीय लड़की और 60 वर्षीय महिला शामिल है।
गांव बड़ू के तीन लोग 62 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़की और 5 वर्षीय लड़का, बड़सर उपमंडल के गांव मकटेरी का 34 वर्षीय व्यक्ति, यहीं के गांव नारा का 52 वर्षीय व्यक्ति, बड़ाग्रां का 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव बणी का 33 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर 5 का 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव बठेर का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव बुहार डाकघर टीहरा की 70 वर्षीय महिला, गांव बेला का 21 वर्षीय युवक, गांव जैन की 27 वर्षीय महिला और तहसील हमीरपुर के गांव अमनेड का 22 वर्षीय युवक भी पाॅजीटिव पाया गया है।
इनके अलावा हमीरपुर में कार्यरत दो लोग 38 वर्षीय व्यक्ति और 56 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। एक 45 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है।

Related posts

करौली हिंसा की भाजपा ने की न्यायिक जांच की मांग

Such Tak

बॉलीवुड अभिनेत्री कँगना रनौत अपने भाईयो की शादी में निभा रही हिमाचली रीती रिबाज

Web1Tech Team

गुटखा थूकते बस का बैलेंस बिगड़ा, 4 की मौत:45 यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रेलर में घुसी, 5 घायल

Such Tak