24/09/2023
राजस्थान

एक और कोरोना विस्फोट हमीरपुर में,एक दिन में 59 कोरोना पॉजटिव.

हमीरपुर /

आरटी-पीसीआर टैस्ट में 42 लोग निकले पाॅजीटिव और शाम को कोरोना पॉजटिव

हमीरपुर जिला में 42 और लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। शुक्रवार तड़के प्राप्त आरटी-पीसीआर टैस्ट की विस्तृत रिपोर्टों में इनकी पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोहा के 8 लोग 78 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 11 वर्षीय लड़का और 13 वर्षीय लड़की शामिल है।
भोरंज के लुद्दर महादेव क्षेत्र के गांव टिक्करी घुराला के 7 लोग 21 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय लड़की और 80 वर्षीय महिला, स्वास्थ्य खंड नादौन के गांव फतेहपुर के 6 लोग 58 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय युवती, 58 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है।
गांव मैहरे के 3 लोग 19 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय व्यक्ति और 45 वर्षीय महिला, तरक्वाड़ी क्षेत्र के गांव सम्मू के 2 लोग 47 वषीय व्यक्ति और 17 वर्षीय नवयुवक, सुजानपुर में कार्यरत 2 लोग 55 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव बल्ह पटियाली की 66 वर्षीय महिला, बड़ाग्राम क्षेत्र के गांव खलौट का 25 वर्षीय युवक, गांव मैड़ का 48 वर्षीय व्यक्ति, रोपा क्षेत्र के गांव गहरा की 40 वर्षीय महिला, गांव कोट की 12 वर्षीय लड़की, कृष्णानगर हमीरपुर की 47 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-1 हमीरपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, सुधियाल क्षेत्र के गांव झंबर की 46 वर्षीय महिला और गांव बेला की 53 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में 5 लोग 29 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय व्यक्ति और 64 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
और शाम को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 17 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव
जिसमें बड़सर तहसील के गांव सौर के 7 लोग 14 वर्षीय लडक़ा, 45 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती और 4 वर्षीय बच्चा शामिल है।
इनके अलावा गांव जलाड़ी सोंखल की 60 वर्षीय और 35 वर्षीय दो महिलाएं, कोहला क्षेत्र के गांव गूडी का 19 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती, गांव खुई दी भून की 55 वर्षीय और 28 वर्षीय दो महिलाएं, कुलेहड़ा क्षेत्र के गांव चंगेर का 14 वर्षीय लडक़ा, गांव धनेड की 42 वर्षीय महिला, धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल का 38 वर्षीय व्यक्ति और तहसील हमीरपुर के चौकी क्षेत्र के गांव घरयाणा की 12 वर्षीय लडक़ी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

Related posts

चार स्थानीय नगर निकायों के चुनाव के लिए आज जिला में भरे गए 53 नामांकन पत्र

Web1Tech Team

9 और कोरोना पॉजटिव जिला हमीरपुर में.

Web1Tech Team

बारां: छबड़ा गर्ल्स कॉलेज के लिए आवंटित भूमि से हटाया अतिक्रमण, समर्थन में लोगों ने की नारेबाजी

Such Tak