11/12/2023
राजस्थान

मैहरे के 5 लोगों समेत 34 और लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर /

 

हमीरपुर जिला में बुधवार को कुल 34 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में कुल 141 सैंपलों में से 15 की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। इनके अलावा आरटी-पीसीआर टैस्ट में भी 19 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं।
रैपिड एंटीजन टैस्ट में पाॅजीटिव पाए गए 15 लोगों में वार्ड नंबर 7 हमीरपुर के 52 वर्षीय और 53 वर्षीय दो व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव मझोट का 47 वर्षीय व्यक्ति, बजूरी का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव घंगोट तहसील बड़सर का 27 वर्षीय व्यक्ति, गांव जिजवीं क्षेत्र के गांव बैलग की 41 वर्षीय महिला, तहसील बड़सर के गांव बल्ह का 60 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के ही गांव बिहरू का 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव दिम्मी का 28 वर्षीय व्यक्ति, गांव किटपल का 54 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमनी का 68 वर्षीय व्यक्ति, गाहलियां क्षेत्र के गांव बंडोस का 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज में भी दो महिलाओं और एक व्यक्ति समेेत कुल 3 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है।
आरटी-पीसीआर टैस्ट में पाॅजीटिव पाए गए 19 लोगों में सुजानपुर के भलेठ क्षेत्र के गांव टिक्कर की 59 वर्षीय और 65 वर्षीय दो महिलाएं, गांव मैहरे के 5 लोग 49 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्चा, 34 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव दांदड़ू का 37 वर्षीय व्यक्ति, भरेड़ी में कार्यरत 48 वर्षीय व्यक्ति,

इसी क्षेत्र के गांव पपलाह का 68 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के लगमनवीं क्षेत्र के गांव घुमारवीं की 46 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 2 हमीरपुर का 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव चबूतरा का 21 वर्षीय युवक, पटलांदर क्षेत्र के गांव जगरियाल की 43 वर्षीय महिला, नादौन के सेरा क्षेत्र के गांव कुलेहन का 55 वर्षीय व्यक्ति और ग्वालपत्थर क्षेत्र के गांव भरटे का 50 वर्षीय व्यक्ति का शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में भी 3 लोग 41 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला पाॅजीटिव पाई गई है।

Related posts

खठवीं और धलोट के 03 परिवार भाजपा में शामिल,  विधायक नरेन्द्र ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर लिया फैसला

Web1Tech Team

भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ चलाएगी पोल खोल अभियान, बीकानेर में आयोजित होगा पशुपालकों का सम्मेलन

Such Tak

जबरन बी.पी.एल. मुक्त किए परिवार, अब पैंशन पर भी चलाई कैंची : राणा

Web1Tech Team