हमीरपुर /
जिला में रविवार को 16 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में इनकी पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में भोटा के गांव पुंदड़ के चार लोग 37 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय व्यक्ति, 6 वर्षीय बच्चा और 11 वर्षीय लड़की शामिल है। नादौन के 9 लोग पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें 48 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बच्चा, 20 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय युवक, 54 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति और 24 वर्षीय महिला शामिल है। हमीरपुर के निकटवर्ती गांव चैकी जम्वाला के 25 वर्षीय युवक, तहसील हमीरपुर के डुघली क्षेत्र के गांव भरनोट के 32 वर्षीय व्यक्ति और सुजानपुर के वार्ड नंबर 8 की 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों रविवार को रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 11 सैंपल लिए गए। ये सभी सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।