09/12/2023
राजस्थान

21 और कोरोना पॉजटिव जिला हमीरपुर में.

हमीरपुर /
हमीरपुर जिला में शुक्रवार को 21 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 12 लोग आरटी-पीसीआर टैस्ट में और 9 लोग रैपिड एंटीजन टैस्ट में पाॅजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में पाॅजीटिव पाए गए लोगों में नादौन के मझियार क्षेत्र के गांव गंडियाना के 11 लोग 60 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय व्यक्ति, 53 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा हाउसिंग बोर्ड कालोनी हमीरपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 98 सैंपल लिए गए, जिनमें से 9 की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। पाॅजीटिव पाए गए 9 लोगों में लंबलू क्षेत्र के गांव घुमारी की 23 वर्षीय महिला, बस्सी झनियारा क्षेत्र के गांव खैंडा का 29 वर्षीय व्यक्ति, आईआरबी जंगलबैरी का 37 वर्षीय और 34 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव बडैहर की 56 वर्षीय महिला, गांव भोरंज की 49 वर्षीय महिला, बड़सर की 33 वर्षीय महिला, मैड़ क्षेत्र के गांव झिनकर की 60 वर्षीय महिला और गांव पुंदड़ की 62 वर्षीय महिला शामिल है।
-0-

Related posts

राजस्थान के 7 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग सुझाव

Such Tak

अग्रवाल महिला जागृति संगठन के द्वारा किया गया प्याऊ का उद्घाटन

Such Tak

स्वतंत्रता दिवस के दिन “अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना” की लॉन्चिंग, मुख्यमंत्री बोले-हम एहसान नहीं कर रहे

Such Tak