हमीरपुर /
आरटी-पीसीआर टैस्ट में 29 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव
जिला में शनिवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 29 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में भोरंज के बगवाड़ा में कार्यरत 11 लोग 31 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय व्यक्ति, 53 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय व्यक्ति, 46 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला और 46 वर्षीय महिला शामिल है। भोटा में कार्यरत 57 वर्षीय महिला, कांगू में कार्यरत 49 वर्षीय व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला, टौणी देवी की 46 वर्षीय महिला, ककड़ियार की 47 वर्षीय महिला और वार्ड नंबर दस हमीरपुर की 47 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
इनके अलावा गांव पुंदड़ की 65 वर्षीय महिला और 52 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के लगमनवीं क्षेत्र के गांव लग की 38 वर्षीय महिला, इसी क्षेत्र के गांव मनवीं के 40 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर सात हमीरपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक, पीडब्ल्यूडी आवास का 23 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर चार शिवनगर हमीरपुर की 35 वर्षीय महिला और वार्ड नंबर एक कृष्णानगर का 26 वर्षीय युवक भी पाॅजीटिव पाया गया है। मेडिकल कालेज अस्पताल में 56 वर्षीय और 43 वर्षीय दो व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।