11/12/2023
देश राजनीति राजस्थान

भारत जोड़ो यात्रा के पूरे हुए 100 दिन, जयपुर में आज म्यूजिक इवेंट, राहुल भी होंगे शामिल; पायलट समर्थकों ने की नारेबाजी

भारत जोड़ो यात्रा अपने 100वें दिन राजस्थान के दौसा में है। आज शहर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के सामने सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। दरअसल, दौसा जिला पायलट परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट यहां के सबसे पॉपुलर लीडर्स में रहे|

उनके बाद रमा व सचिन पायलट के लिए भी दौसा के लोग काफी भावुक रहे हैं। हालांकि, सचिन पायलट अब यहां से चुनाव नहीं लड़ते हैं, लेकिन वे यहां आते रहते हैं। वर्तमान में दौसा शहर विधानसभा से पायलट ग्रुप के समर्थक मंत्री मुरारीलाल मीणा विधायक हैं। आज की यात्रा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिवंदर सिंह सुक्खू के साथ स्थानीय नेता भी चल रहे हैं। भारी भीड़ के कारण दौसा शहर में यात्रा की स्पीड काफी धीरे हो गई है।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज 12वां दिन है। आज यात्रा एक ही फेज में करीब 22 किलोमीटर का सफर तय करेगा। आज टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

जयराम रमेश बोले- कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, मुख्यमंत्री कौन बनेगा,बाद में देखा जाएगा
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। मैंने पहले भी कहा है कि संगठन सर्वोपरी है। व्यक्ति आते हैं,व्यक्ति जाते हैं। व्यक्ति पद ग्रहण करते हैं, व्यक्ति पद से हटते हैं लेकिन संगठन बरकरार रहता है।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • आज यात्रा 11 बजे तक ही होगी और बिना ब्रेक यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसके बाद राहुल हेलिकॉप्टर से जयपुर रवाना होंगे। वह 4 बजे अस्पताल रोड के नए कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। उनका नाइट स्टे जयपुर में ही होगा। यात्रा के स्वागत के लिए राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम एक म्यूजिक इवेंट रखा गया है।
  • राहुल गांधी 16 को जयपुर में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 दिसंबर को सुबह कैंप में लौटेंगे। 17 दिसंबर को यात्रा का विश्राम रहेगा। राहुल गांधी ने लालसोट के बडौली गांव में किसान सोहनलाल बैरवा के घर कुछ देर के लिए चाय पीने रुके। बैरवा के घर पर कुट्टी काटने की मशीन चलाकर देखी।
  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि- अब ये अल्बर्ट हॉल का नाम भी बदलना चाहिए। अल्बर्ट क्वीन विक्टोरिया के पति थे, अब 2022 में इस नाम का क्या औचित्य है। मैने अशोक गहलोत जी को कहा है इसका नाम बदलना चाहिए।​​​​​​
100 दिन में 2700KM चले:राहुल और भारत यात्रियों की डाइट में भुने चने, नींबू पानी-फल; कैंप में 1000 बुक्स की लाइब्रेरी

भारत जोड़ो यात्रा के शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो रहे हैं। राहुल गांधी शुक्रवार तक करीब 2735 किमी यात्रा पूरी कर लेंगे। यात्रा अभी 7वें राज्य (राजस्थान) और रुट के 36वें जिले (दौसा) में है। राजस्थान में यही ऐसा जिला है, जहां रूट सर्वाधिक तीन मंत्रियों (परसादीलाल, मुरारीलाल, ममता भूपेश) के क्षेत्र से निकल रहा है।

यात्रा में प्रदेश के 10 यात्रियों सहित देशभर के 119 यात्री हैं। ये सप्ताह में विराम वाले दिन भरपूर नींद, क्रिकेट, फुटबाॅल, वालीबॉल, टेनिस खेलते हैं।

भुने हुए चने, नींबू पानी से बढ़ा रहे एनर्जी
राहुल और 119 भारत यात्रियों की डाइट में एनर्जी के लिए भुने हुए चने और नींबू पानी भी है। राहुल चलते हुए भी नींबू पानी लेते हैं। गुरुवार को लालसोट से मीणा हाईकोर्ट तक उन्होंने 2 से 3 तीन नींबू पानी पीया। यात्रियों को सुबह-शाम, दोपहर को कीवी, सेब व अन्य फल भी देते हैं।

लाइब्रेरी का अलग कंटेनर
लाइब्रेरी का एक अलग ही कंटेनर है। इसमें एक हजार किताबें हैं। हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में। चलती-फिरती लाइब्रेरी में राजनीति, इतिहास, धर्म-संस्कृति, पॉजिटिव थिकिंग, मोटिवेशनल बुक्स हैं।

राहुल के साथ एलईडी पर देखते हैं फुटबॉल मैच
रात्रि विश्राम स्थलों पर यात्रियों को फीफा वर्ल्ड कप के मैच भी दिखाए जाते हैं। इसके लिए एलईडी लगाते हैं। खुद राहुल गांधी भी यात्रियों के साथ मैच देखते हैं।

दो से तीन जोड़ी जूते बदल चुके हैं कुछ यात्री
अधिकांश यात्री एक-दो बार जूते बदल चुके हैं। उस्मानाबाद से भारत यात्री यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा तवले बोले- वह एक जोड़ी जूते में ही कन्याकुमारी से कश्मीर जाने काे संकल्पित हैं।

 

Related posts

मज़दूरो के हितों की लड़ाई लड़ूंगा  :-  राजीव राणा

Web1Tech Team

Baran: अंता में भी बुल्डोजर चलेगा , रविवार की रोड की ली नाप

Such Tak

वसुंधरा राजे पहुंची सालासर बालाजी धाम, साढ़े 3 घंटे की पूजा-अर्चना के बाद बड़ी जनसभा को करेंगी संबोधित

Such Tak