24/03/2023
देश हाडोती आँचल

पाकिस्तान ने 31 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, पांच जहाज भी जब्त

पाकिस्तान नेवी ने 31 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पांच जहाजों को जब्त कर लिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि ये सभी मछुआरे उसके जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे l

 

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने कहा कि उसने शुक्रवार को पाकिस्तान विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त के दौरान घुसपैठ करने वाले जहाजों को पकड़ा। पीएमएसए ने कहा कि उसके “जहाज ने 31 चालक दल के साथ पांच भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को पकड़ा।” इसमें कहा गया है कि नौकाओं को पाकिस्तानी कानून और समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कराची ले जाया गया।

बता दें कि पाकिस्तान और भारत में नियमित रूप से दोनों ओर के मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया जाता रहा है, जो दोनों देशों की जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर जाते हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के अनुसार, पाकिस्तान में कम से कम 628 भारतीय कैदी थे, जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल थे। वहीं, भारत ने 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची भी साझा की, जिनमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले 25 दिन मे पाकिस्तान की तरफ से 20 भारतीय बोट और 120 मछुआरों का अपहरण किया जा चुका है।

Related posts

IPL: जोस बटलर ने बनाए रिकॉर्ड ; पडिक्कल के साथ मिलकर तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड

Such Tak

IND vs WI: T-20 में मिल गया टीम इंडिया को नया ‘फिनिशर’, हार्दिक पांड्या को ‘खतरा

Such Tak

बारां: प्रदेश प्रभारी आरसी खुटिया 11 मार्च को बारां दौरे पर, कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की लेंगे बैठक

Such Tak